Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

राज्य में अब तक 63.83 लाख मीटरिक टन से अधिक धान की खरीदी

  *प्रदेश में 16.14 लाख किसानों ने बेचा धान: किसानों को भुगतान के लिए 11634.21 करोड़ रूपए जारी रायपुर । असल बात न्यूज़।।   समर्थन मूल्य पर धा...

Also Read

 

*प्रदेश में 16.14 लाख किसानों ने बेचा धान: किसानों को भुगतान के लिए 11634.21 करोड़ रूपए जारी

रायपुर ।

असल बात न्यूज़।।

 समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के चालू सीजन में प्रदेश के 2484 धान उपार्जन केन्द्रों में आज शाम तक 16 लाख 14 हजार 311 किसानों से 63 लाख 83 हजार 163 मीटरिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। मुख्यमंत्री श्री बघेल की पहल पर इस वर्ष धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान का तेजी से उठाव भी किया जा रहा है। विपणन संघ द्वारा धान खरीदी के एवज में कृषकों को धान खरीदी के भुगतान के लिए 11 हजार 634 करोड़ 21 लाख रूपए की राशि जारी कर दी गई है।

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि समर्थन मूल्य पर खरीदे गए 25 लाख 68 हजार 251 मीटरिक टन धान का डीओ जारी कर दिया गया है। उपार्जन केन्द्रों से मिलर्स द्वारा 21 लाख मीटरिक धान का उठाव हो चुका है। इसी प्रकार अब तक 10 लाख 43 हजार मीटरिक टन धान के परिवहन के लिए टी.ओ. जारी किया गया है। जिसके विरूद्ध समितियों से 5 लाख 50 हजार मीटरिक टन धान का उठाव कर लिया गया है। इस प्रकार डीओ एवं टीओ के माध्यम से अब तक 26 लाख 50 हजार मीटरिक टन धान का उठाव हो चुका है। 

राजनांदगांव जिला, प्रदेश में समर्थन मूल्य पर 06 जनवरी तक धान खरीदी के मामले में पहले स्थान पर है। राजनांदगांव जिले में 5 लाख 69 हजार 664 मीटरिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। वहीं जांजगीर-चांपा जिला प्रदेश में धान खरीदी में दूसरे पायदान पर है। जिले में 5 लाख 68 हजार 929 मीटरिक टन धान की खरीदी हुई है। बलौदाबाजार जिला धान खरीदी में आज राज्य में तीसरे क्रम पर है। बलौदाबाजार जिला में 4 लाख 46 हजार 66 मीटरिक टन धान की खरीदी की गई है।  

खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 06 जनवरी तक समर्थन मूल्य पर राज्य के बस्तर जिले में 1,02,168 मीटरिक टन, बीजापुर जिले में 41,658 मीटरिक टन, दंतेवाड़ा जिले में 8,714 मीटरिक टन, कांकेर जिले में 2,01,123 मीटरिक टन, कोण्डागांव जिले में 1,00,166 मीटरिक टन, नारायणपुर जिले में 15,122 मीटरिक टन, सुकमा जिले में 25,099 मीटरिक टन, बिलासपुर जिले में 3,39,072 मीटरिक टन, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 43,741 मीटरिक टन, जांजगीर-चांपा जिले में 5,68,929 मीटरिक टन, कोरबा जिले में 91,229 मीटरिक टन, मुंगेली जिले में 2,67,098 मीटरिक टन, रायगढ़ जिले में 3,56,929 मीटरिक टन, बालोद जिले में 3,63,368 मीटरिक टन धान की खरीदी की गई। 

 इसी प्रकार बेमेतरा जिले में 4,37,202 मीटरिक टन, दुर्ग जिले में 2,82,083 मीटरिक टन, कवर्धा जिले में 2,94,008 मीटरिक टन, राजनांदगांव जिले में 5,69,664 मीटरिक टन, बलौदाबाजार जिले में 4,46,066 मीटरिक टन, धमतरी जिले में 2,69,181 मीटरिक टन, गरियाबंद जिले में 2,23,376 मीटरिक टन, महासमुंद जिले में 4,45,695 मीटरिक टन, रायपुर जिले में 3,24,561 मीटरिक टन, बलरामपुर जिले में 1,06,768 मीटरिक टन, जशपुर जिले में 85,954 मीटरिक टन, कोरिया जिले में 79,708 मीटरिक टन, सरगुजा जिले में 1,28,564 मीटरिक टन और सूरजपुर जिले में 1,65,919 मीटरिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।