रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर। असल बात न्यूज़।। कोरोना के तेज गति से संक्रमण के फैलाव से छत्तीसगढ़ का हाल बेहाल होता नजर आ रहा है। यहां बड़े शहरो...
Also Read
रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर।असल बात न्यूज़।।
कोरोना के तेज गति से संक्रमण के फैलाव से छत्तीसगढ़ का हाल बेहाल होता नजर आ रहा है। यहां बड़े शहरों के साथ छोटे छोटे शहरों में भी संक्रमण का फैलाव काफी तेज गति से होना शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर में आज रिकॉर्ड तोड़ 491 नए संक्रमित मिले हैं। ऐसा लग रहा है कि हर दिन एक दिन पहले की तुलना में दोगुने से अधिक संक्रमित मिलने लगे हैं। बिलासपुर जिले में एक ओमीक्रान वैरीअंट का भी संक्रमित मिला है। पूरे छत्तीसगढ़ में कोरोना के संक्रमितो की संख्या 4 हजार 500 से अधिक बढ़ गई है।
जय छत्तीसगढ़ राज्य में 1 जनवरी के पहले कोरोना के संक्रमितों की संख्या 500 से कुछ अधिक थी सिर्फ 5 दिन बाद इसके संक्रमित लोगों की संख्या 4 हजार 500 से अधिक हो गई है। कोरोना के संक्रमण से रायपुर जिले में एक की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार बिलासपुर जिले में जो व्यक्ति ओमीक्रान वैरियंट से संक्रमित मिला है वह हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात से वापस लौटा है । बीच में कुछ व्यक्ति दूसरे देशों से यहां आए, लेकिन उनका पता नहीं चला वे सब गायब हो गए।इन लोगों का कोरोना टेस्ट नहीं कराया जा सका है।
ताजा आंकड़ों के अनुसार दुर्ग जिले में 187, राजनांदगांव जिले में 36, रायपुर जिले में 491, बिलासपुर जिले में 250, रायगढ़ जिले में 157, कोरबा जिले में 99, जांजगीर-चांपा जिले में 63, कोरिया जिले में 74 और जसपुर जिले में 16 कोरोना संक्रमित मिले हैं। राज्य में लगभग सभी जिलों में प्रत्येक दिन 1 दिन पहले की तुलना में दोगुने से अधिक संख्या में नए संतरे मिल रहे हैं।
ओमिक्रॉन वेरिएंट की राज्यवार स्थिति
क्रमांक | राज्य | ओमाइक्रोन मामलों की संख्या | छुट्टी दे दी गई/पुनर्प्राप्त/प्रवासित |
1 | महाराष्ट्र | 653 | 259 |
2 | दिल्ली | 464 | 57 |
3 | केरल | 185 | 58 |
4 | राजस्थान Rajasthan | 174 | 88 |
5 | गुजरात | 154 | 96 |
6 | तमिलनाडु | 121 | 108 |
7 | तेलंगाना | 84 | 32 |
8 | कर्नाटक | 77 | 25 |
9 | हरयाणा | 71 | 59 |
10 | उड़ीसा | 37 | 4 |
1 1 | उतार प्रदेश | 31 | 4 |
12 | आंध्र प्रदेश | 24 | 6 |
13 | पश्चिम बंगाल | 20 | 4 |
14 | मध्य प्रदेश | 9 | 9 |
15 | उत्तराखंड | 8 | 5 |
16 | गोवा | 5 | 4 |
17 | मेघालय | 5 | 0 |
18 | चंडीगढ़ | 3 | 2 |
19 | जम्मू और कश्मीर | 3 | 3 |
20 | अंडमान व नोकोबार द्वीप समूह | 2 | 0 |
21 | पंजाब | 2 | 2 |
22 | हिमाचल प्रदेश | 1 | 1 |
23 | लद्दाख | 1 | 1 |
24 | मणिपुर | 1 | 1 |
| कुल | 2,135 | 828 |
असल बात न्यूज़
सबसे तेज, सबसे विश्वसनीय
अपने आसपास की खबरों के लिए हम से जुड़े रहे , यहां एक क्लिक से हमसे जुड़ सकते हैं आप
https://chat.whatsapp.com/KeDmh31JN8oExuONg4QT8E
................................
...............................
असल बात न्यूज़
खबरों की तह तक, सबसे सटीक , सबसे विश्वसनीय
सबसे तेज खबर, सबसे पहले आप तक
मानवीय मूल्यों के लिए समर्पित पत्रकारिता
................................
...................................