Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

सेंट थॉमस महविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन

  भिलाई। असल बात न्यूज़।। सेंट थॉमस महविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का ग्राम हनोदा के शासकीय प्राथमिक शाला में सात दिवसीय विशेष शिवि...

Also Read

 भिलाई।

असल बात न्यूज़।।

सेंट थॉमस महविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का ग्राम हनोदा के शासकीय प्राथमिक शाला में सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन  किया गया| इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम हनोदा के सरपंच श्री तीजराम थे| सर्वप्रथम सभी अतिथियों ने राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रेरणा स्त्रोत श्रद्धेय स्वामी विवेकानंदजी जी की फोटो पर माल्यार्पण किया| 

सेंट थॉमस महविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी महेंद्र इखार ने अपने स्वागत भाषण में सात दिवसीय शिविर की तिथिवार गतिविधियों की जानकारी दी तथा इस कार्यक्रम का उद्देश्य बताते हुए कहा कि वर्तमान परिस्थिति में  राष्ट्रीय सेवा योजना देश एवं समाज कल्याण के कार्य में अपना विशेष योगदान दे रही है| महविद्यालय के प्राचार्य डॉ एम. जी. रोईमोन ने राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवको को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि हमारे स्वयंसेवक सदैव पूरी तत्परता के साथ सेवा भावना के साथ काम करते हैं|

 मुख्य अतिथि श्री तीजराम ने सेंट थॉमस महविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सभी स्वयंसेवकों का धन्यवाद व्यक्त करते हुए शिविर के सफलतम आयोजन के लिए अपनी शुभकामनायें दी| इस अवसर पर ग्राम हनोदा के नेहरू युवा केंद्र इकाई अध्यक्ष प्रकाश पटेल, सदस्य श्री भूपेंद्र,सेंट थॉमस महविद्यालय शिक्षा विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ अनुपमा गंगारडे, सहायक प्राध्यापक श्री मज्जू जॉय, श्री संतोष यादव, सभी स्वंयसेवक एवं ग्रामवासी उपस्थित थे| कार्यक्रम का संचालन दलनायक आयुष देवांगन ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम अधिकारी श्री महेंद्र इखार ने किया।