Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

वार्ड में चुनाव जीतने कांग्रेस प्रत्याशियों के द्वारा बनाई जा रही है रणनीति

  भिलाई। असल बात न्यूज़।।  स्थानीय निकाय के चुनाव में नगर निगम भिलाई में कांग्रेस प्रत्याशियों के द्वारा शुरू से बढ़त बनाने की कोशिश की जा र...

Also Read

 भिलाई।

असल बात न्यूज़।। 

स्थानीय निकाय के चुनाव में नगर निगम भिलाई में कांग्रेस प्रत्याशियों के द्वारा शुरू से बढ़त बनाने की कोशिश की जा रही है। इसके लिए वार्ड के सभी जनसाधारण को  साथ में जोड़ने तथा उनकी समस्याओं की जानकारी लेने का भी काम किया जा रहा है। वार्ड के मतदाताओं को कांग्रेस प्रत्याशियों तथा कार्यकर्ताओं के द्वारा विश्वास दिलाया जा रहा है कि  चुनाव जीतने के बाद सारी समस्याओं का निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा। कांग्रेस पत्याशियों की जीत से पूरे भिलाई में विकास कार्यों की तेज गति से शुरुआत होगी।

प्रत्याशियों के द्वारा अभी किस वार्ड में सबसे पहले जाना है, कहां द्वारा करना है उसका कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है। यह कार्यक्रम तय करने संगठन तथा वरिष्ठ नेता को मार्गदर्शन लिया जा रहा है।कांग्रेस के अंबेडकर नगर वार्ड क्रमांक 15 प्रत्याशी कन्हैया चुरहे  के पक्ष में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विदेशन रिलेशन में ऐसे ही बैठक आयोजित की गई तथा रणनीति बनाई गई। बैठक में मुख्य रूप से नागरिक सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष तथा जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव तथा जिला कांग्रेस के आमंत्रित सदस्य विशेष रूप से उपस्थित थे। उनके साथ सर्व श्री कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया चूरहे, जिला कांग्रेस के सदस्य अजय बिसेन, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महासचिव कृष्णा सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष नंद कुमार कश्यप, सह सचिव उमेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।