Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

धान खरीदी के पहले दिन किसानों में दिखा जबरदस्त उत्साह

 *खरीदी केंद्रों की व्यवस्था से किसान हुए खुश किसान श्री मुरलीधर और श्री रोहन कुमार ने कहा - सोसायटी में मैनेजमेंट की अच्छी व्यवस्था रायपुर।...

Also Read


 *खरीदी केंद्रों की व्यवस्था से किसान हुए खुश

किसान श्री मुरलीधर और श्री रोहन कुमार ने कहा - सोसायटी में मैनेजमेंट की अच्छी व्यवस्था


रायपुर। ।

असल बात न्यूज।।

प्रदेश में आज एक दिसम्बर से खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी शुरू हो गई। धान खरीदी के पहले दिन किसानों में धान बिक्री के लिए खासा उत्साह नजर आया। बड़ी संख्या में किसान अपने टोकन के अनुसार उपार्जन केन्द्रों में धान बिक्री करने आए।

 प्रदेश में आज एक दिसम्बर से खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी शुरू हो गई। इस वर्ष लगभग 105 लाख मीटरिक टन धान खरीदी होने का अनुमान है। इस खरीफ वर्ष में लगभग 22.66 लाख पंजीकृत किसानों से 2399 सहकारी समितियों के माध्यम से धान उपार्जित किया जा रहा है। किसानों-ग्रामीणों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए राज्य शासन द्वारा 88 नवीन धान उपार्जन केंद्रों को प्रारंभ करने की अनुमति प्रदान की गई है। आज से धान खरीदी शुरु होने पर उपार्जन केंद्रों में किसानों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। 

 मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने स्वयं भी रायपुर जिले के जरोदा और बंगोली उपार्जन केंद्र पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने धान विक्रय के लिए आए किसानों का फूल-मालाओं से स्वागत किया। पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने खुद धान तौल कर धान-खरीदी की शुरुआत की। राज्य शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के तहत समर्थन मूल्य पर किसानों से धान की नकद एवं लिंकिंग के माध्यम सें खरीदी एक दिसम्बर 2021 से 31 जनवरी 2022 तक तथा मक्का की खरीदी एक दिसम्बर 2021 से 28 फरवरी 2022 तक की जाएगी। खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए औसत अच्छी किस्म के धान के लिए समर्थन मूल्य की दर,  धान कॉमन 1940 रूपए प्रति क्विंटल, धान ग्रेड ए 1960 रूपए प्रति क्विंटल तथा औसत अच्छी किस्म के मक्का का समर्थन मूल्य 1870 रूपए प्रति क्विंटल का दर निर्धारित है। धान खरीदी व्यवस्था के सुचारू एवं पारदर्शी रूप से संचालन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये हैं। इन नोडल अधिकारियों द्वारा प्रतिदिन धान खरीदी तथा अन्य व्यवस्था व समस्याओं से संबंधित स्थितियों की मॉनिटरिंग की जाएगी।

 इस दौरान खरीदी केन्द्रों की व्यवस्था से किसान संतुष्ट और खुश नजर आए। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर किसान किसानों-ग्रामीणों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए राज्य शासन ने नए धान उपार्जन केंद्रों को शुरू करने के साथ धान खरीदी व्यवस्था के सुचारू एवं पारदर्शी रूप से संचालन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किये हैं। इन नोडल अधिकारियों द्वारा प्रतिदिन धान खरीदी तथा अन्य व्यवस्था व समस्याओं से संबंधित स्थितियों की मॉनिटरिंग की जा रही है।

 बालोद के धान उपार्जन केन्द्र औराभाटा में देउरतराई गांव से धान बेचने आए किसान श्री मुरलीधर सिन्हा पिता श्री लोचन राम श्री मुरलीधर द्वारा 48 क्विंटल धान का विक्रय किया। उन्होंने बताया कि सोसायटी में किसानों के लिए बहुत बढ़िया व्यवस्था की गई है। यहां किसानों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं है। बारदाना, मैनेजमेंट की अच्छी व्यवस्था है। धान रखने और तिरपाल की भी सुविधा है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की राजीव गांधी किसान न्याय योजना का लाभ उन्हें मिला है। इसी तरह देवारभाट गांव के किसान श्री रोहन कुमार मंडावी ने 30 क्विंटल धान का विक्रय किया। उन्होंने बताया कि आज टोकन का पहला दिन है और धान बेचते हुए उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है। सोसायटी में बारदाने की भी व्यवस्था है। उन्होंने बताया कि उन्हें राजीव गांधी किसान न्याय योजना का लाभ मिल रहा है।