Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

राज्य में 25.08 लाख मीटरिक टन धान की खरीदी,प्रदेश में 7.06 लाख किसानों ने बेचा धान

  * किसानों को भुगतान के लिए 4465.02 करोड़ रूपए जारी रायपुर,। असल बात न्यूज़।   राज्य में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए एक दिसम्बर से शुरू ह...

Also Read

 

*किसानों को भुगतान के लिए 4465.02 करोड़ रूपए जारी


रायपुर,।

असल बात न्यूज़।

  राज्य में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए एक दिसम्बर से शुरू हुए धान खरीदी के बीते 15 दिनों में आज शाम साढ़े 6 बजे तक 7 लाख 6 हजार 217 किसानों से 25 लाख 07 हजार 858 मीटरिक टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की गई है। किसानों से 2482 धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से धान खरीदी की जा रही है। 

खरीदी के पश्चात् बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत इन किसानों को 4465 करोड़ 02 लाख रूपए की राशि मार्कफेड द्वारा अपैक्स बैंक को भुगतान के लिए जारी किया गया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर इस वर्ष धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान का उठाव भी तेजी से हो रहा है। अब तक 7 लाख 41 हजार 552 मीटरिक टन का डीओ जारी कर दिया गया है तथा उपार्जन केन्द्रों से मिलरों द्वारा 4,65,559 मीटरिक धान का उठाव कर लिया गया है। प्रदेश में अब तक कुल 1988 मिलर्स ने पंजीयन कराया है। 


धान खरीदी के 15वें दिन भी राजनांदगांव जिला, प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के मामले में पहले पायदान पर है। राजनांदगांव जिले में 2,47,540 मीटरिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। बेमेतरा जिला धान खरीदी के मामले में आज राज्य में दूसरे क्रम पर है। बेमेतरा जिला में 1,88,893 मीटरिक टन धान की खरीदी की गई है। अब तक की धान खरीदी में बलौदाबाजार जिला राज्य में तीसरे स्थान पर है। बलौदाबाजार जिला में एक लाख 85 हजार 02 मीटिरिक टन धान की खरीदी हुई है। 


खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 दिसम्बर तक चालू विपणन वर्ष में समर्थन मूल्य पर राज्य के बस्तर जिले में 33,088 मीटरिक टन, बीजापुर जिले में 7,882 मीटरिक टन, दंतेवाड़ा जिले में 1375 मीटरिक टन, कांकेर जिले में 80 हजार 111 मीटरिक टन, कोण्डागांव जिले में 42 हजार 514 मीटरिक टन, नारायणपुर जिले में 4,963 मीटरिक टन, सुकमा जिले में 5,525 मीटरिक टन, बिलासपुर जिले में 1,29,804 मीटरिक टन, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 16,174 मीटरिक टन, जांजगीर-चांपा जिले में 1,73,594 मीटरिक टन, कोरबा जिले में 26,955 मीटरिक टन, मुंगेली जिले में 1,07,766 मीटरिक टन, रायगढ़ जिले में 1,31,175 मीटरिक टन, बालोद जिले में 1,67,678 मीटरिक टन, बेमेतरा जिले में 1,88,893 मीटरिक टन, दुर्ग जिले में 1,18,392 मीटरिक टन, कवर्धा जिले में 1,26,702 मीट्रिक टन, राजनांदगांव जिले में 2,47,540 मीटरिक टन, बलौदाबाजार जिले में 1,85,002 मीटरिक टन, धमतरी जिले में 1,14,618 मीटरिक टन, गरियाबंद जिले में 93,275 मीटरिक टन, महासमुंद जिले में 1,72,807 मीटरिक टन, रायपुर जिले में 1,40,793 मीटरिक टन, बलरामपुर जिले में 37,365 मीटरिक टन, जशपुर जिले में 23,530 मीटरिक टन, कोरिया जिले में 28,111 मीटरिक टन, सरगुजा जिले में 39,620 मीटरिक टन और सूरजपुर जिले में 62,605 मीटरिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।