Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर ने किसानों से धान खरीदी हेतु समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया

  रायपुर। असल बात न्यूज़।। अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर के द्वारा धान खरीदी केंद्रों में जाकर धान खरीदी की व्यवस्था का अवलोकन किया...

Also Read

 रायपुर।

असल बात न्यूज़।।

अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर के द्वारा धान खरीदी केंद्रों में जाकर धान खरीदी की व्यवस्था का अवलोकन किया जा रहा है। इसी कड़ी में उन्होंने रायगढ़ जिले के ग्राम डुडेकेला के धान खरीदी केंद्र पर जाकर वहां की व्यवस्था का निरीक्षण किया।

अध्यक्ष श्री चंद्राकर ने इस दौरान किसानों को छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा किसान हित में किए गए कार्यों की जानकारी दी और धान खरीदी के दौरान किसानों को कोई भी असुविधा ना हो इसके बारे में समिति के कर्मचारियों को निर्देश दिया। चर्चा के दौरान समिति के प्रबंधक ने बताया कि यहां 12 हजार 393 क्विंटल धान का खरीदी हो चुकी है जिसमें से 2 हजार 440 धान का उठाव हो चुका है।

 इस दौरान अपैक्स बैंक के उप महाप्रबंधक श्री भूपेश चंद्रवंशी, प्रबंधक श्री ए के लहरे शाखा प्रबंधक श्री एम तिर्की  श्री रामनारायण साहू रवि नारायण समिति अध्यक्ष ऋतुराज सिंह ठाकुर अध्यक्ष रमेश अग्रवाल जनपद उपाध्यक्ष मीरा खूटे बीडीसी श्री संजय गुप्ता बीडीसी और बड़ी संख्या में किसान और किसान  जनप्रतिनिधि उपस्थित थें।