Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

पुलिस महानिदेशक, छत्तीसगढ़ अशोक जुनेजा ने की दक्षिण बस्तर क्षेत्र के नक्सल विरोधी अभियानों की समीक्षा

  रायपुर। असल बात न्यूज़।। पुलिस महानिदेशक, छत्तीसगढ़  अशोक जुनेजा ने की  दक्षिण बस्तर क्षेत्र के नक्सल विरोधी अभियानों की समीक्षा की है।उन्ह...

Also Read

 

रायपुर।

असल बात न्यूज़।।

पुलिस महानिदेशक, छत्तीसगढ़  अशोक जुनेजा ने की  दक्षिण बस्तर क्षेत्र के नक्सल विरोधी अभियानों की समीक्षा की है।उन्होंने इस दौरान जिला दन्तेवाड़ा, बीजापुर एवं सुकमा में संचालित नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा के साथ-साथ विकास कार्यों के प्रगति के बारे मे जानकारी ली।

पुलिस महानिदेशक,  जुनेजा  जिला दन्तेवाड़ा के प्रवास पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पुलिस/सुरक्षा बलों द्वारा माओवादियों के विरूद्ध संचालित  नक्सल विरोधी अभियानों की समीक्षा की।

समीक्षा के दौरान जिला दन्तेवाड़ा, बीजापुर एवं सुकमा में संचालित नक्सल विरोधी अभियानों की समीक्षा के साथ-साथ शासन द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत स्वीकृत विकास कार्यों की प्रगति के बारे में भी चर्चा की जाकर जिलों में तैनात केन्द्रीय सुरक्षा बलों के साथ समन्वय स्थापित करते हुये माओवादियों के विरूद्ध सुनियोजित ढंग से अभियानों के संचालन तथा विकास कार्यों हेतु आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने के संबंध में दिशा-निर्देश दिया गया।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, नक्सल अभियान श्री विवेकानंद सिन्हा, पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज श्री सुन्दरराज पी., महानिरीक्षक, सीआरपीएफ                              श्री डी. प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षकगण श्री कमलोचन कश्यप, श्री अभिषेक पल्लव,  श्री सुनील शर्मा के साथ-साथ सीआरपीएफ के अधिकारीगण बैठक में उपस्थित थे। 

        *