Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

सेंट थॉमस महाविद्यालय में ट्रांसजेंडर दिवस मनाया गया

  भिलाई। असल बात न्यूज। सेंट थॉमस महाविद्यालय, भिलाई के अंग्रेजी स्नातकोत्तर विभाग, समाजशास्त्र विभाग एवं महिला सेल द्वारा ऑनलाइन  माध्यम से...

Also Read

 भिलाई।

असल बात न्यूज।

सेंट थॉमस महाविद्यालय, भिलाई के अंग्रेजी स्नातकोत्तर विभाग, समाजशास्त्र विभाग एवं महिला सेल द्वारा ऑनलाइन  माध्यम से जागरूकता फैलाने के लिए ट्रांसजेंडर दिवस मनाया गया| प्रतिवर्ष 20 नवंबर को ट्रांसजेंडर व्यक्ति की स्मृति में यह दिवस मनाया जाता है जिन्होंने ट्रांसफोबिया के कारण अपना जीवन गंवा दिया| इस कार्यक्रम का उद्देश्य यह बताना भी है ट्रांसजेंडर समाज आज के समय में अकेले नहीं है और वे सम्मान के साथ रह सकते हैं|

 ट्रांसजेंडर स्मृति दिवस की स्थापना सन 1999 में ग्वेनडोलिन स्मिथ द्वारा छोटे से ट्रांसजेंडर समूह के साथ किया गया था| यह कार्यक्रम एक ट्रांसजेंडर महिला रीटा हैस्टर के मैसाचुएट्स में हुई हत्या से विरोध स्वरूप शुरू किया गया था| कार्यक्रम की मुख्य वक्ता मनोवैज्ञानिक एवं 13 वर्षों से मनोचिकित्सक डॉ निशा गोस्वामी थी| उन्होंने ट्रांसजेंडर समाज  के मनोवैज्ञानिक एवं सामाजिक सीमाओं का उल्लेख करते हुए समाज में उपस्थित चुनौतियों का वर्णन किया| उन्होंने स्कूल, कॉलेज एवं कार्यस्थल पर मौजूद चुनौतियों की चर्चा की| मैडम ने परिवार, समाज एवं शिक्षकों द्वारा ट्रांसजेंडर समूह के अधिकारों की रक्षा के लिए भूमिका निभाने के बारे में चर्चा की| सेंट थॉमस महाविद्यालय, भिलाई  के प्राचार्य डॉ एम जी  रोईमोन ने कहा कि एक शिक्षक के रूप में हमे छात्रों को इस दिन को समानता, अनेकता, एवं ट्रांसजेंडर समाज को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए प्रेरित करना चाहिए| अंग्रेजी स्नातकोत्तर विभाग की विभगाध्यक्ष डॉ शाइनी मेंडोस ने सभी प्रतिभागियों एवं अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए कहा कि ट्रांसजेंडर व्यक्ति को समाज में पूरे विश्व में अन्य व्यक्तियों की तरह सार्वजनिक एवं निजी जीवन जीने का अधिकार है| सेंट थॉमस महाविद्यालय के छात्रों ने इस दिन को यादगार बनाने के लिए पुरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया| बीए तृतीय वर्ष की छात्राएं ईशा एवं रिया ने एक लघु फिल्म प्रस्तुत की जिसमें उन्होंने ट्रांसजेंडर समूह के द्वारा छत्तीसगढ़ में  किये गए संघर्ष को दिखाया| एम ए की छात्रा साक्षी सैनिक द्वारा हिंदू मान्यता के आधार पर ट्रांसजेंडर समूह के बारे में प्रेसेंटेशन दिया| मुख्य वक्ता द्वारा छात्रों की शंकाओं का समाधान किया गया| कार्यक्रम का संचालन अंग्रेजी स्नातकोत्तर विभाग की सहायक प्राध्यापिका उदयश्री द्वारा  किया गया एवं समाजशास्त्र विभाग की सहायक प्राध्यापिका दीप्ती संतोष ने धन्यवाद ज्ञापन दिया|