Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

मध्य ब्लॉक का कांग्रेस महासदस्यता अभियान की शुरुआत

  दुर्ग। असल बात न्यूज।। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग के द्वारा पार्टी  का सदस्यता महाअभिया...

Also Read

 

दुर्ग।

असल बात न्यूज।।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग के द्वारा पार्टी  का सदस्यता महाअभियान शुरू किया गया।  दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के विधायक कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त श्री अरुण वोरा, जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष श्री गया पटेल, महापौर श्री धीरज बाकलीवाल एवं मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष अलताफ अहमद,प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव श्री संदीप वोरा के विशेष उपस्थिति में आज कांग्रेस सदस्यता महाअभियान की शुरुआत करते हुए सिविल लाइन चौक में एवं शिव पारा,बजरंग नगर में समाज सेवा से जुड़े प्रतिष्ठित जन एवं सेवानिवृत्त कर्मचारी व महिलाओं ने एवं युवा वर्ग आगे आकर श्री अरुण वोरा जी के समक्ष सदस्य बनकर कांग्रेस की रीति नीति सिद्धांतों को अपनाया व श्री राहुल गांधी एवं यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मोहन मरकाम जी व दुर्ग के विधायक श्री अरुण वोरा जी के मार्गदर्शन में चलकर कांग्रेस के सिद्धांतों को आम जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया एवं श्री अरुण वोरा जी ने स्वयं लोगों को सदस्य बनाया।

जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के प्रवक्‍ता संदीप श्रीवास्‍तव ने बताया कि इस दौरान  लोगों ने कांग्रेस पार्टी के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की सदस्यता अभियान में जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के महामंत्री हेमंत तिवारी,महिला कांग्रेस दुर्ग की अध्यक्ष कन्या ढीमर, पूर्व पार्षद राजकुमार वर्मा,एल्डरमैन जगमोहन ढीमर,कृष्णा देवांगन, अलख नवरंग,पाशी अली,कल्याण सिंह ठाकुर,शिवाकांत तिवारी,नासिर खोखर,पप्पू श्रीवास्तव,नवाब एजाज चौहान,आनंद श्रीवास्तव,विकास यादव,सीपी शर्मा,श्रीमती किरण धृतलहरे,हरिओम गुप्ता रोशन खान सहित भारी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।