Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

विधायक देवेंद्र यादव ने चंदखुरी में माता कौशल्या देवी मंदिर में की पूजा अर्चना, जन कल्याण का आशीर्वाद मांगा

    भिलाई। असल बात न्यूज।। भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव ने माता कौशल्या से छत्तीसगढ़ वासियों के कल्याण के लिए आशीर्वाद मांगा है। उन्होंने च...

Also Read

 

 भिलाई।

असल बात न्यूज।।

भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव ने माता कौशल्या से छत्तीसगढ़ वासियों के कल्याण के लिए आशीर्वाद मांगा है। उन्होंने चंदखुरी में कौशल्या माता मंदिर में आज विधिवत पूजा अर्चना की।

वे विश्व प्रसिद्ध भगवान श्रीरामजी के ननिहाल चंदखुरी में आज पहुंचे और यहां  माता कौशल्या देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यहां मंदिर में दीपोत्सव के अवसर पर 51 हजार दिए जलाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  के मार्गदर्शन में राजीव युवा मितान के कार्यकर्ताओं के  द्वारा चंदखुरी में 51 हजार दीयों के प्रज्ज्वल एवं प्रसाद वितरण के कार्यक्रम को सफल बनाया जा रहा है और ये कार्यकर्ता सुबह से ही इस कार्यक्रम में जुटे हुए हैं।विधायक श्री यादव ने यहां भंडारे प्रसाद का वितरित किया और समाज कल्याण की कामनाएं की।

उल्लेखनीय है कि माता कौशल्या मंदिर धाम चंदखुरी में श्रमदान से  दीपोत्सव का आयोजन. किया गया है

इसमें राजीव युवा मितान क्लब के सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं का सहयोग दे रहे हैं।अभी माता कौशल्या का मंदिर 51 हजार दीयों से जगमगाने जा रहा है। भगवान श्रीराम के ननिहाल चंदखुरी में माता कौशल्या के पावन मंदिर में प्रतिदिन  हजारों की संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन करने पहुंचते हैं।