पिछले 3 वर्षों के दौरान देश में 1034 आतंकवादी हमले, इसमें सुरक्षा बल के 177 जवान हताहत हुए

 

नई दिल्ली।

असल बात न्यूज।।

पिछले तीन वर्षों के दौरान देश में आतंकवादियों के द्वारा एक हजार 034 बार हमले किए गए और आतंक फैलाते हुए जानमाल को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई। आतंकवादियों के इन 3 वर्षों में सबसे अधिक हमले वर्ष 2019 के दौरान हुए। देश के सुरक्षा बल के जवानों ने इन हमलों पर आतंकवादियों को करारा जवाब दिया है। देश में अभी भी जम्मू कश्मीर आतंकवादियों के हमले से बुरी तरह से जूझ रहा है और वही ही एक हजार 033 बार हमले किए गए। इस का विवरण इस प्रकार है:

 

वर्ष

पंजाब

जम्मू और कश्मीर

दिल्ली

अन्य

कुल

2019

शून्य

594

शून्य

शून्य

594

2020

शून्य

244

शून्य

शून्य

244

2021 (15.11.2021 तक)

शून्य

195

01

शून्य

196

कुल योग

1034

 

पिछले तीन वर्षों के दौरान काउंटर टेररिस्ट ऑपरेशन के कारण हुई घातक युद्ध हताहतों की संख्या निम्नानुसार है:

 

वर्ष

सीएपीएफ सहित सुरक्षा कार्मिक*

2019

80

2020

62

2021 (23.11.2021 तक)

35

कुल योग

177

*सीएपीएफ - केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल।

यह जानकारी रक्षा राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट ने राज्यसभा में सदस्य श्री आनंद शर्मा के एक प्रश्न पर लिखित उत्तर में दी है।