Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Breaking news,बीएसपी प्रबंधन के खिलाफ पुलिस ने किया अपराध दर्ज

भिलाई, दुर्ग। असल बात न्यूज।। भिलाई इस्पात संयंत्र में हुई दुर्घटना के मामले में संयंत्र प्रबंधन को जिम्मेदार मानते हुए पुलिस ने उसके खिलाफ ...

Also Read



भिलाई, दुर्ग।

असल बात न्यूज।।

भिलाई इस्पात संयंत्र में हुई दुर्घटना के मामले में संयंत्र प्रबंधन को जिम्मेदार मानते हुए पुलिस ने उसके खिलाफ अपराध कायम कर लिया है।यह पहली बार हुआ है कि शायद प्रबंधन को दोषी मानते हुए उसके खिलाफ अपराध कायम किया गया है। संयंत्र में पिछले दिनों ब्लास्ट हुआ था, जिसमें जांच में सुरक्षा के साधनों का अभाव एवं लापरवाही के मामले सामने आए हैं जिसके बाद सेल प्रबंधन के खिलाफ अपराध कायम किया गया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार 8 नवंबर को घटित इस दुर्घटना के मामले में पुलिस प्रशासन के द्वारा बीएसपी प्रबंधन सहित, साइड इंचार्ज, ठेकेदार, शिफ्ट इंचार्ज पर किया गया अपराध दर्ज किया गया है।

               उल्लेखनीय है कि 8 नवंबर को  को बीएसपी प्लांट के एमआरडी  स्लेड यार्ड भिलाई में लेडल (स्टीकर) को खाली करते वक्त हुए अचानक ब्लास्ट से 5 बीएसपीकर्मी/ठेका श्रमिकों के झुलस जाने से अस्पताल में भर्ती किया गया था।  जिसमें दुर्घटना में घायल हुए प्रार्थी विजय कुमार दोलाई की रिपोर्ट पर थाना भिलाई भट्टी पुलिस के द्वारा अपराध क्रमांक 189/2021 धारा 337,34 दर्ज किया गया। 

          यह पहला मौका है जिसमें पुलिस के द्वारा बीएसपी प्रबंधन के विरुद्ध सुरक्षा के पर्याप्त साधन की कमी एवं लापरवाही पूर्वक कार्य करने से अपराध दर्ज किया गया। जिसमें थाना भिलाई भट्टी पुलिस के द्वारा बीएसपी प्रबंधन सहित, बीएसपी के साइड इंचार्ज, ठेकेदार यादव ब्रदर्स, ठेकेदार का सुपरवाइजर, सेफ्टी इंचार्ज पर अपराध दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।