Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

भारी फेरबदल। राज्य में नगरीय प्रशासन एवं विकास प्रशासन ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी और उप अभियंताओं का किया व्यापक पैमाने पर स्थानांतरण, परंतु दुर्ग जिले से पहली सूची में कोई अधिक प्रभावित नहीं

  रायपुर, दुर्ग। असल बात न्यूज़।। राज्य के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने आज बड़े पैमाने पर स्थानांतरण की सूची जारी की है। मुख्य नगरपालिका...

Also Read

 रायपुर, दुर्ग।

असल बात न्यूज़।।

राज्य के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने आज बड़े पैमाने पर स्थानांतरण की सूची जारी की है। मुख्य नगरपालिका अधिकारी, उप अभियंता और लिपिक वर्ग के कई अधिकारियों कर्मचारियों का स्थानांतरण किया गया है। परंतु विभाग के द्वारा जारी की गई पहली सूची में दुर्ग जिले पर बहुत अधिक असर नहीं दिखा है। यहां भी कई अधिकारी कर्मचारी एक ही जगह पर वर्षों से जमे हुए हैं और उनके खिलाफ कई सारी शिकायतें भी हो रही हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के द्वारा जारी की गई पहली सूची में एक महाप्रबंधक, दो संयुक्त संचालक, 38 मुख्य नगरपालिका अधिकारी, 2 सहायक राजस्व निरीक्षक, तीन कार्यपालन अभियंता, 65  उप अभियंताओं को इधर-उधर किया गया है। इसके साथ लिपिक वर्ग  के 18 कर्मचारी भी स्थानांतरित किए गए हैं। 

इस स्थानांतरण में उप अभियंता योगेश्वर श्री ठाकुर को नगर पंचायत परपोड़ी से नगर पंचायत उतई, सुरेश केवलानी को नगर पालिका परिषद भाटापारा से नगर निगम दुर्ग लाया गया है। मुख्य नगरपालिका अधिकारी में सुश्री ऐसा लहरें को नगर पंचायत फिंगेश्वर से जोन आयुक्त नगर पालिक निगम भिलाई, और  एन आर रत्नेश  जोन आयुक्त रायपुर को राजस्व अधिकारी नगर निगम भिलाई बनाया गया है।