Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

पत्थलगांव कांड के विरोध में प्रदर्शन ,

दुर्ग। असल बात न्यूज।। पत्थलगांव कांड से पूरा छत्तीसगढ़ उद्धेलित है। कांड के विरोध में जगह-जगह भारी विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदेश भा...

Also Read


दुर्ग।

असल बात न्यूज।।

पत्थलगांव कांड से पूरा छत्तीसगढ़ उद्धेलित है। कांड के विरोध में जगह-जगह भारी विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदेश भाजपा के आह्वान पर दुर्ग ग्रामीण अजोरा मंडल के द्वारा इसके विरोध में प्रदर्शन किया गया  तथा पुतला दहन किया गया।

 छत्तीसगढ़ प्रदेश के जशपुर जिले के पत्थलगांव में माँ दुर्गा जी की प्रतिमा का विसर्जन करने जा रहे श्रद्धालुओं के साथ हुई हृदय विदारक घटना को अंजाम देने वाले तस्करों एवं शासन प्रशासन के विरोध मे दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के अंजोरा मंडल के ग्राम निकुम में मुख्यमंत्री का दहन किया गया ।

पुतला दहन में मुख्यरूप से भाजपा जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुकेश बेलचंदन, जिला कार्यकारणी सदस्य दिनेश देशमुख, भाजपा अंजोरा मंडल अध्यक्ष गिरेश साहू, भाजपा अंजोरा मंडल महामंत्री उमाशंकर साहू, भाजयुमो अध्यक्ष त्रिलोक साहू, भाजयुमो महामंत्री लिकेश्वर देशमुख, जीतू देवांगन, भाजयुमों अंजोरा मंडल उपाध्यक्ष ताम्रध्वज साहू, युवामोर्चा मंडल मीडिया प्रभारी पीताम्बर साहू,  मनोज चंद्राकर, भैयालाल, पुरान देशमुख, किशन यादव, राजू यादव, खुमान यादव, प्रदीप, देवेंद्र, श्यामू शर्मा, जीवन, ऋतुराज पिपरिया, राजू गोस्वामी, नीरेंद्र कुमार साहू, पारस देवांगन, अशोक सोनी, हेमन्त कुमार, लक्ष्मण देशमुख, रोशन देशमुख, महादेव दीक्षित, लोकेश अमृत, सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।