Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण के साथ पाटन में स्थापित मां दुर्गे की प्रतिमा के पंडाल में जाकर विधिवत पूजा अर्चना की और आशीर्वाद लिया

  पाटन दुर्ग। असल बात न्यूज़।। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पाटन में आज विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया तो वही उन्होंने समय निकालकर यहां...

Also Read

 पाटन दुर्ग।

असल बात न्यूज़।।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पाटन में आज विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया तो वही उन्होंने समय निकालकर यहां स्थापित मां दुर्गे के पंडाल में आकर माता दुर्गा की विधिवत पूजा अर्चना की तथा  प्रदेश की तरक्की समृद्धि के लिए आशीर्वाद लिया।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दुर्गाष्टमी और महानवमी की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर श्री बघेल ने मां दुर्गा से प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा है कि शक्ति उपासना के महापर्व नवरात्रि में नौ दिनों तक भक्तिभाव से देवी के नौ स्वरूपों की पूजा अर्चना की जाती हैै। हमारे देश में नवरात्रि के अवसर पर देवी स्वरूप मानकर कन्याओं की पूजा और उन्हें भोज कराने की परंपरा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नारी का सम्मान हमारी परम्परा और संस्कृति का हिस्सा होने के साथ ही हमारे मूल्यों का हिस्सा है, इन मूल्यों को सदा बनाए रखना हम सबकी महती जिम्मेदारी है।