रायगढ़ ।

असल बात न्यूज।।

शिक्षा विभाग के समस्त कर्मचारियों को 15 अक्टूबर तक कोविड टीकाकरण कराना जरूरी कर दिया गया है।

कोविड 19 महामारी के प्रसार को रोकने के लिये नि:शुल्क टीकाकरण का कार्य जिले के सभी विकासखंडों में चिकित्सा विभाग के द्वारा चिन्हांकित टीकाकरण केन्द्रों में किया जा रहा है।

  टीकाकरण केन्द्रों की सूची प्रतिदिन चिकित्सा विभाग द्वारा विभिन्न माध्यमों से प्रसारित की जाती है। विकासखंडों से प्राप्त जानकारी अनुसार अभी भी स्कूलों में कार्यरत जिले कई शिक्षककर्मचारियों ने कोविड-19 का टीका नहीं लगाया है।
जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़ ने जिले में संचालित समस्त शासकीयअशासकीयअनुदान प्राप्त शालाओं में कार्यरत प्राचार्यव्याख्याताव्यायाम निर्देशकशिक्षकसहायक शिक्षकलिपिकभृत्यरसोईयास्वीपरचौकीदार एवं अन्य समस्त कर्मचारियों को 15 अक्टूबर 2021 तक कोविड 19 का टीकाकरण कराने हेतु निर्देशित किया है। 15 अक्टूबर 2021 तक कोविड-19 टीकाकरण  लगाने वाले सभी कर्मचारियों को अपने संकुल प्राचार्य के समक्ष प्रत्येक सोमवार को प्रात: 10 बजे के पूर्व उपस्थित होकर आरटीपीसीआर टेस्ट का निगेटिव रिपोर्ट प्रस्तुत करना होगाजो कि एक सप्ताह के लिये मान्य होगातभी संकुल प्राचार्य द्वारा संबंधित कर्मचारी को उनके कार्यरत शाला परिसर में प्रवेश की अनुमति दी जायेगी। संबंधित कर्मचारी को कोविड-19 टीकाकरण प्रमाण पत्र की प्रति प्रस्तुत करते तक आरटीपीसीआर टेस्ट का निगेटिव रिपोर्ट हर सोमवार को प्रात: 10 बजे के पूर्व संकुल प्राचार्य को प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। उपरोक्त नियमों का शासकीयअशासकीयअनुदान प्राप्त शालाओं के परिसर में उपस्थित होने वाले सभी शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक कर्मचारियों को कराना सुनिश्चित करें।