Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

सांसद विजय बघेल के नेतृत्व में जन जागरण पदयात्रा शुरू

पाटन,दुर्ग। असल बात न्यूज़।। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सरकार के कुशासन, भ्रष्टाचार...

Also Read


पाटन,दुर्ग।

असल बात न्यूज़।।

दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सरकार के कुशासन, भ्रष्टाचार और गलत नीतियों के खिलाफ जन जागरण पदयात्रा शुरू हो गई है। सांसद श्री विजय बघेल ने अपने पैतृक गांव बेलौदी में अपने घर में कुल देवी देवता की पूजा पाठ के साथ पदयात्रा का शुभारंभ किया। पद यात्रा में शुरू से पार्टी के कार्यकर्ता तथा ग्रामीण जन  बड़ी संख्या में जुट रहे हैं।

 सांसद श्री विजय बघेल इस कार्यक्रम में शामिल होने सुबह से ही बेलौदी  पहुंच गए। कार्यक्रम में दूर-दूर के गांव से सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जन और पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए हैं। प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी के साथ रैली की शुरुआत हुई। अभी तक की जानकारी के अनुसार रैली में सर्व श्री शंकरलाल ताम्रकार, जिला पंचायत सदस्य हर्षा लोकमणी चंद्राकर, जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय बघे ल,खेमलाल साहू अध्यक्ष,मंडल अध्यक्ष लोकमणी चन्द्राकर , लालेश्वर साहू , , पी.एन. दुबे जी,  जिला पंचायत सदस्य श्री मोरजधवज साहू  श्रीमती चंद्रिका साहू, हरिशंकर साहू महामंत्री, विनय चंद्राकर महामंत्री, भागवत साहू उपाध्यक्ष एवं सरपंच नरेंद्र साहू उपसरपंच, माखन पटेल,  सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता साथ में चल रहे हैं।