Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

स्वच्छ भारत अभियान में सेंट थॉमस महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का योगदान

  भिलाई। असल बात न्यूज।। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छ भारत अभियान में आज सेंट थॉमस महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना ...

Also Read

 भिलाई।

असल बात न्यूज।।

आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छ भारत अभियान में आज सेंट थॉमस महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा नेहरू युवा केन्द्र दुर्ग के संयुक्त तत्वावधान में  जिला चिकित्सालय दुर्ग में प्लास्टिक कचरा साफ किया गया|

 इस अवसर पर सर्वप्रथम नेहरू युवा केंद्र दुर्ग जिला के संयोजक श्री नितिन शर्मा ने सभी स्वयंसेवकों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि भारत की वास्तविक पहचान युवा शक्ति है एवं युवाओं पर देश को साफ़ एवं स्वच्छ रखने की बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी है| राष्ट्रीय सेवा योजना दुर्ग जिला संगठक डॉ विनय शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के सामाजिक कार्य युवाओं का व्यक्तित्व विकास करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं| उन्होंने सेंट थॉमस महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा किये जा रहे प्रयासों की सराहना की|

 कार्यक्रम के दौरान 25 स्वयंसेवकों ने लगभग 200 किलो प्लास्टिक कचरे की सफाई की| इस उपलब्धि के लिए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एम. जी. रोईमोन एवं प्रशासक फादर डॉ जोशी वर्गीस ने अपनी शुभकामनाये दी| आज के इस कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी श्री महेंद्र इखार एवं डॉ अनुपमा गंगराडे के मार्गदर्शन में हुआ|