Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

सड़क के किनारे लगे मीडियन मार्कर (रोड रिफलेक्टर) चोरी करने वाले गिरफ्तार

  💥 * चोरों द्वारा चोरी किये गये मीडियन मार्कर को खरीदने वाला कबाडी आरोपी भी गिरफ्तार। 💥 *गिरफ्तार आरोपीगणों से चोरी किये गये मशरूका एवं च...

Also Read

 

💥 *चोरों द्वारा चोरी किये गये मीडियन मार्कर को खरीदने वाला कबाडी आरोपी भी गिरफ्तार।

💥 *गिरफ्तार आरोपीगणों से चोरी किये गये मशरूका एवं चोरी में उपयोग  वाहन कार की जप्ती

💥 *थाना अंडा पुलिस  की कार्यवही

दुर्ग।

असल बात न्यूज।।

आरोपी मुख्य मार्ग पर लगे मीडियन मार्कर रोड रिफ्लेक्टर को चोरी कर लेते थे। इसे वे कबाडियों  को बेच देते थे।अण्डा से फुण्डा  मार्ग में ग्राम रिसामा गौठान के पहले एवं बाद में सड़क के दोनो किनारों एवं मध्य भाग में लगे मीडियन मार्कर (कैट आईस) को चोरी कर लिया गया था। पुलिस ने सघन छानबीन शुरू की, लोगोंं को जागरूक किया तो आरोपियों का पता चल ही गया। आरोपीी पकड़ लिए गए हैं।


   मामलें में लोक निर्माण विभाग, दुर्ग संभाग दुर्ग के उप अभियंता द्वारा थाना अण्डा में अण्डा से फुण्डा जाने मार्ग में ग्राम रिसामा गौठान के पहले एवं बाद में सड़क के दोनो किनारों एवं मध्य भाग में लगे मीडियन मार्कर (कैट आईस) को किसी अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर ले जाने की शिकायत दर्ज कराई गई थी।      वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला दुर्ग श्री बी एन मीणा के द्वारा प्रकरण के आरोपियों की पता तलाश कर चोरी गये मशरूका की बरामदगी व आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही करने  निर्देशित किया गया था l

      

           थाना क्षेत्रांतर्गत के ग्रामों में प्रतिदिन  पुलिस चौपाल लगाकर ग्रामीणोे से संपर्क कर ग्राम में किसी भी प्रकार के संदिग्ध गतिविधियों एवं संदेहास्पद प्रवृत्ति के व्यक्तियों के दिखने पर थाना अण्डा में सूचित करने हेतु जागरूक  किया जा रहा है     इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अनंत साहू एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी महोदय पाटन श्री देवांश राठौर के पर्यवेक्षण में ग्राम रिसामा में कुछ संदिग्ध व्यक्तियों के दिखने पर पूछताछ शुरू की गई।  

      आरोपियों ने   अंधेरे का फायदा उठाकर सड़क के दोनो किनारे एवं मध्य भाग में लगे मीडियन मार्कर (कैट आईस) को लोहे का सब्बल, हथौड़ी का प्रयोग कर चोरी करना बताया गया तथा चोरी किये गये मीडियन मार्कर (कैट आईस) को ग्राम परसुलीडीह थाना अभनपुर के कबाड़ी विरेन्द्र कुमार बारले को 60/- रूपये प्रति किलोग्राम में बेचना बताया गया। 

     मामले में प्रकाश कुमार देशलहरे उर्फ सोनू पिता पुसउ राम देशलहरे उम्र 26 वर्ष ,बिसेश्वर बारले उर्फ बऊ पिता रोहित बारले उम्र 26 वर्ष पता कानाकोट थाना उतई जिला दुर्ग, संजय ठाकुर उर्फ गोलू पिता बंशी ठाकुर उम्र 33 वर्ष पता आमालोरी थाना उतई के द्वारा मीडियन मार्कर (कैट आईस) को चोरी करना पाया गया एवं आरोपी विरेन्द्र कुमार बारेल पिता चतुर राम बारले उम्र 33 वर्ष पता परसुलीडीह थाना अभनपुर थाना जिला रायपुर को पकड़ा गया है।  आरोपीगणों से कुल 86 नग मीडियन मार्कर (कैट आईस) किमती करीबन 67000/- रूपये एवं घटना में प्रयुक्त वाहन कार वैगनआर क्रंमाक सीजी 04 बी 6359 तथा मीडियन मार्कर (कैट आईस) को खोदने के लिये प्रयोग किये गये सब्बल,हथौड़ी को जप्ती कार्यवाही किया गया।

   उक्त कार्यवाही निरीक्षक श्रुति सिंह थाना प्रभारी अण्डा, सउनि दिनेश वर्मा, सउनि चन्द्रशेखर सोनी, प्र.आर. कमलेश साहू, प्र.आर. राजकुमार दिवाकर आरक्षक  अश्वनी यदु, आरक्षक  अजय कुमार ढीमर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।