Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

ग्रामीण इलाकों में बढ़ता जा रहा है बकरी चोरों का आतंक, उतई पुलिस को बकरी चोरों को पकड़ने में मिली सफलता

                                            ▪️ *01 महिला सहित 05 आरोपीयों को किया गया गिरफ्तार ▪️ *मारूती वेन से घुम घुम कर अलग अलग जिलों मे...

Also Read

                                           

▪️ *01 महिला सहित 05 आरोपीयों को किया गया गिरफ्तार

▪️ *मारूती वेन से घुम घुम कर अलग अलग जिलों में करते थे चोरी

▪️ *तीन चोरियों का हुआ खुलासा

दुर्ग, भिलाई।

असल बात न्यूज।।

ग्रामीण जन अपने जीवकोपार्जन और अतिरिक्त आय के साधन के लिए बकरी पालते हैं। लेकिन ग्रामीण इलाकों में बकरी चोरों का आतंक इस कदर बढ़ता जा रहा है कि हर दूसरे दिन ग्रामीणों को बकरी चोरी हो रही है। एक दो बकरी चोरी होती है तो ग्रामीण उसकी रिपोर्ट लिखाने थाने तक भी नहीं जाते, जिसे बकरी चोरों का मनोबल और बढ़ जाता है। उतई पुलिस ने बकरी चोरों को पकड़ने तथा उनसे  चोरी की बकरियां बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। ऐसी शिकायत है कि कि कुछ लोगों का बकरी चोरी करना और उसे बेचना ही बड़ा कारोबार बन गया है जिन से ग्रामीण त्रस्त है।पाटन और धमधा विकासखंड में  बकरी चोरी की लगातार शिकायत आ रही है। उतई पुलिस के द्वारा पकड़े गए आरोपियों के बारे में जानकारी मिली है कि वे लोग मारुति वैन से घूम घूम कर अलग-अलग जिलों में बकरी चोरी करते थे।

              वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय दुर्ग श्री ब्रदीनारायण मीणा के द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत अति0 पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अनंत साहू एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन श्री देवांश सिंह राठौर के मार्ग दर्शन मे थाना प्रभारी उतई निरीक्षक नवी मोनिका पाण्डेय के नेतृत्व में बकरी चोरों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया गया।

  उतई  थाने में भगेला यादव द्वारा बकरी चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। अंडा में एक मारुति वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, पुलिस को खबर मिली कि इस मारुति वैन में बकरिया ठूस ठूस कर भरी गई है उसे कही ले जाया जा रहा था। पुलिस जांच में पता चला कि  दुर्घटना ग्रस्त वाहन मारूती वेन में रखी गई बकरी चोरी की है। 

 सूचना पर थाना अण्डा जाकर आरोपियों ओम प्रकाश वर्मा उर्फ मूलचंद वर्मा पिता खेमू वर्मा उम्र 28 साल सा0 रूंआबांधा आजाद चैक वार्ड क्र 63 मस्जिद के पास थाना भिलाई नगर 02. राजा राम निषाद पिता अरूणाजलम निषाद उम्र 41 साल पता रूंआबांधा बजरंग चैक आशाराम उडिया थाना भिलाई नगर 03. फैय्याज अहमद उर्फ भुरू पिता अब्दुल लतीफ उम्र 23 साल पता रूंआबांधा आजाद चैक वार्ड क्र 63 मस्जिद के पास थाना भिलाई नगर 04. मोहम्मद सफी उर्फ लल्लू पिता मोहम्मद इसाज उम्र 56 साल सा0 रूंआबांधा आजाद चैक वार्ड क्र 63 मस्जिद के पास थाना भिलाई नगर 05. श्रीमती रगम्मा धोबी पति जय शितला धोबी उम्र 46 साल पता पावर हाउस देना बैंक के पीछे तेलगू मोहल्ला थाना छावनी जिला दुर्ग को पकड़ लिया। आरोपियों ने  पुछताछ करने पर मारूती वेन से बकरी चोरी करना बताया एवं पूर्व में ग्राम ढौर तथा आमापेंड्री से भी बकरी चोरी करना बताया  आरोपियों के कब्जे से 01 कार मारूती वेन 09 नग बकरी एवं बिक्री रकम 4400 रू को जप्त किया गया है । 

          उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक नवी मोनिका पाण्डेय, उपनिरीक्षक भूपेंद्र ओगरे , सउनि चंदषेखर सोनी, सउनि राजकुमार देशमुख, आरक्षक आकश तिवारी , आरक्षक राजकुमार चंद्रा,  आरक्षक नारायण ठाकुर , आरक्षक मेघराज चेलक एवं थाना अण्डा के आरक्षक अजय ढीमर , आरक्षक अश्वनी यादव की सराहनीय भूमिका रही । जानकारी के अनुसार ग्रामीण इलाकों में बकरी चोरों के ऐसे कई गिरोह सक्रिय हैं जो कि शहरों के निवासी हैं और ग्रामीण इलाकों में जाकर बकरियां चोरी करते हैं।