Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

महिला कांग्रेस के नए प्रतीक चिन्ह और झंडे का अनावरण

रायपुर ।  असल बात न्यूज।। कांग्रेस भगवान  राजीव भवन रायपुर में महिला कांग्रेस का नया झंडा महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में फहर...

Also Read


रायपुर । 

असल बात न्यूज।।

कांग्रेस भगवान  राजीव भवन रायपुर में महिला कांग्रेस का नया झंडा महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में फहराया गया।महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती फूलों देवी नेताम ने झंडारोहण किया।इस  अवसर पर सांसद छाया वर्मा भी उपस्थित थी। महिला कांग्रेस के नए प्रतीक चिन्ह की शुभकामनाएं दी गई।

 ऑल इंडिया महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस पर पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने नए प्रतीक चिन्ह (LOGO) और नए झंडे का अनावरण किया  था। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय  अध्यक्ष सुश्री नेट्टा डिसूजा के निर्देशानुसार राज्यसभा सांसद एवं महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम द्वारा राजीव भवन रायपुर में महिला कांग्रेस का नया झंडा महिला कांग्रेस की उपस्थिति में फहराया गया। 

  राज्यसभा सांसद एवं महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती नेताम ने इस अवसर पर कहा कि महिलाओं द्वारा महिला कांग्रेस के प्रतीक चिन्ह को कांग्रेस के अनुसार बनाने की मांग की जा रही थी इसलिये महिला कांग्रेस के प्रतीक चिन्ह को कांग्रेस के प्रतीक चिन्ह पंजे के अंदर रखकर नया रूप दिया गया है। राहुल गांधी जी महिला कांग्रेस के नए प्रतीक चिन्ह और झंडे का अनावरण किया। यह मूल कांग्रेस पार्टी के हाथ के चिन्ह को सम्मिलित कर महिलाओं की पार्टी और देश में भागीदारी बढ़ाने का संदेश देता है।

इस अवसर पर शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष आशा चौहान ने कहा नया चिन्ह महिलाओं के अन्दर नयी ऊर्जा का संचार करेगा और सभी वर्ग की महिलाएं महिला कांग्रेस से जुड़ना चाहती हैं ।कार्यक्रम में ग्रामीण अध्यक्ष अनीता गुरुपंच, प्रदेश के ब्लाक अध्यक्ष संगीता तिवारी, समीना खान, देवकी लोहा, बिंदु रानी, बबिता सेन, सायरा खान, सुषमा सामंत, शशि शर्मा, सुषमा ध्रुव, अंजना भट्टाचार्य, हेमलता सेन, हजरून बानो, भुनेश्वरी डहरिया, नूतन, लता शिरीन, एजाज राहत प्रवीन, अनसुया राय, लता बंजारे, सुधा सिन्हा, विद्या विश्वकर्मा, कविता सेन, कुमारी बाई टंडन, लता मारकंडे, ईश्वरी सोनी, तिलेशश्वी साहू अन्य महिला बहनें उपस्थित थे ।