Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

निर्माण श्रमिकों का होगा निशुल्क पंजीयन , शुरू होगी मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक निशुल्क कार्ड योजना, कर्मकार कल्याण मंडल का निर्णय

रायपुर। असल बात न्यूज़।। 0 विशेष संवाददाता राज्य में छत्तीसगढ़ राज्य भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल निर्माण श्रमिकों के लिए नई ...

Also Read
रायपुर।
असल बात न्यूज़।।

0 विशेष संवाददाता

राज्य में छत्तीसगढ़ राज्य भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल निर्माण श्रमिकों के लिए नई खुशियां लेकर आ रहा है। मंडल ने निर्णय लिया है कि विभिन्न सुविधाओं का लाभ दिलाने के लिए श्रमिकों का निशुल्क पंजीयन किया जाएगा। इसके लिए यहां मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक निशुल्क कार्ड योजना शुरू की जा रही है। मंडल के द्वारा निर्माण श्रमिकों के कल्याण के लिए ढेर सारी योजनाएं चलाई जा रही है।
मंडल के कार्यकारिणी समिति की आज बैठक हुई जिसमें उक्त संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक की अध्यक्षता मंडल के अध्यक्ष श्री सुशील सन्नी अग्रवाल ने की। इसमें मंडल के सदस्य सर्व श्री महेश शर्मा, सतीश अग्रवाल, श्याम जायसवाल, अनिल सिंह, श्रीमती मंजू सिंह, बलराम मौर्य, दुर्गेश जायसवाल,छत्तीसगढ़ शासन वित्त विभाग के सचिव अमृत कुमार खलको, भारत सरकार के श्रम कल्याण आयुक्त एके महानता, अपर आयुक्त एस एल जांगड़े, जल संसाधन विभाग के मुख्य कार्यपालन अभियंता भागीरथी वर्मा, कार्यपालन अभियंता आरके खन्ना, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के सचिव राजेश कुमार पात्रे तथा मंडल के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
बैठक में निर्माण श्रमिकों को शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलाने तथा उनको आसानी से पंजीयन की सुविधा दिलाने के बारे में चर्चा की गई। वही श्रमिकों का निशुल्क पंजीयन कराने की सुविधा बढ़ाने पर निर्णय लिया गया। निर्णय के अनुसार श्रमिकों का निशुल्क पंजीयन शुरू किया जाएगा और इसके लिए मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक निशुल्क कार्ड  योजना शुरू की जाएगी।