Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

गरमाएगी पाटन की राजनीति, सांसद विजय बघेल निकलेंगे पद यात्रा पर

दुर्ग, पाटन। असल बात न्यूज़।। 0  हमारे संवाददाता वैसे तो पदयात्रा का यह कार्यक्रम,भारतीय जनता पार्टी के नियमित कार्यक्रमों में से एक है और य...

Also Read


दुर्ग, पाटन।

असल बात न्यूज़।।

0  हमारे संवाददाता

वैसे तो पदयात्रा का यह कार्यक्रम,भारतीय जनता पार्टी के नियमित कार्यक्रमों में से एक है और यह पूरे देश में चलेगा।लेकिन जब यह पदयात्रा पाटन विधानसभा क्षेत्र में निकलेगी तो स्वभाविक तौर पर प्रदेश भर के राजनीतिक विश्लेषकों की नजर इस ओर लगी रहेगी। छत्तीसगढ़ राज्य में पिछले ढाई वर्षो के दौरान पाटन की तस्वीर काफी कुछ बदली नजर आने लगी है और विकास के जो कार्य इस इलाके में हुए हैं उसने लोगों को अपनी और आकर्षित किया है। भारतीय जनता पार्टी के सामने इस समय प्रदेश में अपने को मजबूत करने की चुनौती है। इससे इनकार नहीं किया जा सकता कि पद यात्रा के साथ पार्टी को मजबूत बनाने और आम लोगों को साधने की भी कोशिश जरूर की जाएगी।

दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल राज्य सरकार के खिलाफ अभी काफी मुखर हैं। उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर राज्य सरकार के विरोध में ढेर सारी बातें कही है। वहीं  उनकी पाटन विधानसभा क्षेत्र में निरंतर सक्रियता बनी रही है। दूसरे इलाकों के दौरों के साथ उन्होंने यहां लोगों से निरंतर जीवंत संपर्क बनाए रखा है। हालांकि सांसद होने की वजह से उन्हें दूसरे क्षेत्रों में भी निरंतर सक्रिय रहने की जरूरत पड़ रही है लेकिन उन्होंने patan के लोगों से निरंतर नजदीकी बनाए रखने की कोशिश की है।

   

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में पदयात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। इससे आम पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं को  जोड़ने की कोशिश की जा रही है। पार्टी के द्वारा कोशिश की जा रही है कि पदयात्रा के साथ पार्टी के नेता गांव गांव तक पहुंचे और लोगों से संपर्क बनाएं। पता चला है कि पाटन क्षेत्र में भी पदयात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अभी से मुहिम शुरू कर दी गई है। यहां के तीनों मंडलों के पदाधिकारियों को पदयात्रा के कार्यक्रम को सफल बनाने की जिम्मेदारियां दी गई हैं।