Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

सांसद विजय बघेल नगर निगम भिलाई में व्याप्त, भ्रश्टाचार, अनियमितताओं और विसंगतियों का करेगें पर्दाफाष

  भिलाई। असल बात न्यूज़।।   सांसद श्री विजय बघेल को नगर निगम भिलाई में लगातार बढ़ते जा रहे भ्रश्टाचार अनियमितताओं और विसंगतियों के बारे में  ...

Also Read

 

भिलाई।

असल बात न्यूज़।।

 सांसद श्री विजय बघेल को नगर निगम भिलाई में लगातार बढ़ते जा रहे भ्रश्टाचार अनियमितताओं और विसंगतियों के बारे में  लगातार षिकायतें मिल रही है। सांसद श्री बघेल ने इस पर गहरी नाराजगी जताई है तथा इसमें सुधार के लिए निगम के वरिश्ठ अधिकारियों से बात-चीत की है। उन्होंने कहा कि नगर निगम में भ्रश्टाचार का खात्मा किया जायेगा। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता मिलकर काम कर रहा है। 

सांसद श्री विजय बघेल ने नगर निगम के भ्रश्टाचार और अनियमितताओं पर बार-बार नाराजगी जताई है। उनके पास सेक्टर-05 में नवनिर्मित पार्क, जगह-जगह पेवर ब्लाॅक लगाने में गडबड़ियों तथा उद्यानों के सौन्दर्यीकरण में अनियमितताओं की षिकायतें आई है। बताया गया कि ऐसे कई कार्यों में सौ रूपये की जगह में हजार रूपये अनावश्यक व्यय किया जा रहा है। सांसद श्री वििजय बघेल  ने बताया कि ऐसी जानकारीी मिली है कि भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन के द्वारा जिन आवासों को अनुपयोगी घोषित कर दिया गया है वहांं की सड़कों के निर्माण तथा उनक किनारे पेवर ब्लाक लगाने की निगम प्रशासन केे द्वारा योजना बनाई गई है। जहां कोई नहीं रहता वहांंंं लाखों रुपए खर्च कर पेवर ब्लॉक लगाने का काम तैयार किया जा रहा है। इसमें भ्रष्टाचार साफ साफ नजर आता है। निगम प्रशासन और कांग्रेस के लोग ऐसेे कार्यों के लिए राज्य सरकार से दबाव डलवा कर भिलाई स्पा सेंटर प्रबंधन     से   एनओसी लेनेे की कोशिश कर रहे हैं। जनता की गाढ़ी कमााई का  पैसा भिलाई निगम के द्वारा ऐसे ही अनावश्यक कार्य में खर्च किया जा रहा है। जहां जरूरत है झुग्गी बस्तियों में कॉलोनियों में वहां विकास के काम बिल्कुल नहीं हो रहे हैं।क्योंकि वहां काम सही करना पड़ेगा। लोग देखेंगे और भ्रष्टाचार नहीं कर सकेंगे यह लोग। उन्होंनेेेेे कहा कि लग रहा है कि भिलाई निगम में सिर्फ भ्रष्टाचार करने के लिए ही  विकास के काम स्वीकृत कराए जा रहे हैं और काम करने की नौटंकी कीी जा रही है।


उन्होंने बताया कि सिविक सेंटर में बहुत पहले से वाचनालय है। जिसे व्यवस्थित करने की जरूरत है। इसकी मांग यहां के लोगों के द्वारा कई बार उठाई गई है। इसकी अनदेखी, उपेक्षा करते हुए निगम प्रशासन के द्वारा सेक्टर 5 में ही एक नया वाचनालय बनाने की तैयारी की जा रही है। इसके बारे में भी उन्हें जानकारी मिली है।एक वाचनालय को व्यवस्थित नहीं किया जा रहा है दूसरा वाचनालय खोलने की तैयारी की जा रही है सिर्फ भ्रष्टाचार करने के लिए। उन्होंने कहा कि जनता की गाढ़ी कमाई के पैसे को फिजूल में उड़ाया जा रहा है। कांग्रेस के शासनकाल में ऐसा ही विकास हो रहा है। विकास की जगह हर जगह भ्रष्टाचार हो रहा है। सांसद श्री बघेल ने कहा है कि वे ऐसे फिजूल खर्ची की पूरी जानकारी एकत्रित कर रहे है। निगम प्रशासन से भी पूरी जानकारी मंगाई जा रही है।  निगम प्रषासन को कही भी निरंकुश होने नही दिया जायेगा।