Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

कांग्रेस को चुनाव जिताने में सेवादल की है महत्व भूमिका

  रायपुर। असल बात न्यूज़।।   छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सेवादल की रायपुर संभाग स्तरीय संगठन विस्तारित बैठक  में सेवादल के प्रदेश प्रभारी श्री...

Also Read

 

रायपुर।

असल बात न्यूज़।।

 छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सेवादल की रायपुर संभाग स्तरीय संगठन विस्तारित बैठक  में सेवादल के प्रदेश प्रभारी श्री प्रताप नारायण मिश्रा  एवं  प्रदेश अध्यक्ष श्री अरुण ताम्रकार  ने संभाग के जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश पदाधिकारियों के  कार्यों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

 छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन रायपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  श्री मोहन मरकाम , खनिज विकास निगम के अध्यक्ष  श्री गिरीश देवांगन  ने बैठक को संबोधित कर सेवादल के कार्यों की सराहना की एवं कहा कि आगामी चुनावों में कांग्रेस को विजय दिलवाने में कांग्रेस सेवा दल की विशेष भूमिका रहेगी  कार्यक्रम में सभी प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्ष महिला पदाधिकारियों यंग ब्रिगेड के पदाधिकारियो कम्युनिकेशन कोऑर्डिनेटर ने अपने अपने कार्यों की जानकारी देकर आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त किए।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस सेवादल की संभाग स्तरीय संगठन विस्तारित बैठक बस्तर संभाग से 23 सितंबर 2021 से प्रारंभ हुयी है जो रायपुर संभाग, अंबिकापुर संभाग से होते हुए बिलासपुर संभाग में 27 सितंबर  को खत्म होगी।