Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

जैविक खेती पर सेंट थॉमस महाविद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन

  भिलाई। असल बात न्यूज।। सेंट थॉमस महाविद्यालय के माइक्रोबायोलॉजी एवं बायोटेक्नोलॉजी स्नातकोत्तर विभाग के द्वारा फार्म लैब पुणे के संयुक्त त...

Also Read

 भिलाई।

असल बात न्यूज।।

सेंट थॉमस महाविद्यालय के माइक्रोबायोलॉजी एवं बायोटेक्नोलॉजी स्नातकोत्तर विभाग के द्वारा फार्म लैब पुणे के संयुक्त तत्वावधान में  जैविक खेती पर वेबिनार का आयोजन किया गया| इस वेबिनार का मुख्य उद्देश्य छात्रों को जैविक खेती एवं जैविक खाद बनाने की प्रक्रिया की जानकारी देना था| फार्म लैब के निदेशक डॉ संतोष चौहान ने जैविक खेती पर व्याख्यान प्रस्तुत किया।

 उन्होंने बताया कि रासायनिक खाद वातावरण एवं स्वास्थ्य के लिए विषैले होते हैं| उन्होंने अपने उद्बोधन में जैविक खेती के विभिन्न तरीकों को बहुत अच्छे से समझाया| उन्होंने जैविक खाद बनाने की विभिन्न प्रक्रियाओं को भी समझाया| महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एम जी रोईमोन ने सभी कर्मचारियों को शुभकामनायें देते हुए कहा कि सेंट थॉमस महाविद्यालय नियमित रूप से छात्रों के विकास के इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करता है| इस कार्यक्रम का प्रस्तुतिकरण माइक्रोबायोलॉजी एवं बायोटेक्नोलॉजी स्नातकोत्तर विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ वी शांति एवं सहायक प्राध्यापक डॉ उज्ज्वला सुपे के निरीक्षण में हुआ| इस कार्यक्रम में सम्पूर्ण भारत से 137 प्रतिभागियों ने पंजीयन किया| वेबिनार का संचालन डॉ शुभा दीवान द्वारा किया गया एवं धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती एकता सक्सेना द्वारा किया गया ।