Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

संदिग्ध तरीके से सार्वजनिक स्थलों पर जमावड़ा लगाया तो अब खैर नहीं

🔴 *असामाजिक तत्वों का जमावड़ा, अड्डे बाजी, शराबखोरी करने वालों के विरुद्ध  विशेष अभियान 🔴 *विशेष अभियान के तहत  200 से अधिक लोगों पर आबका...

Also Read


🔴 *असामाजिक तत्वों का जमावड़ा, अड्डे बाजी, शराबखोरी करने वालों के विरुद्ध  विशेष अभियान

🔴 *विशेष अभियान के तहत  200 से अधिक लोगों पर आबकारी एक्ट एवं शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत  कार्यवाही

दुर्ग भिलाई । असल बात न्यूज़।

जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं शांति व्यवस्था बनाएं रखने असामाजिक तत्वों का जमावड़ा, अड्डे बाजी, शराबखोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है। दुर्ग पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।इस विशेष अभियान के तहत् अलग - अलग थाना क्षेत्रों में आबकारी एक्ट के 180 प्रकरण एवं शराब पीकर वाहन चलाने वालों के 20 प्रकरण पंजबीद्ध कर आरोपियों के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही की गई।          

           पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री प्रशांत अग्रवाल के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री संजय ध्रुव के मार्गदर्शन में  थाना प्रभारियों के द्वारा शाम 6 बजे से विशेष अभियान चलाया गया। जिसमे क्षेत्रों में पैदल, बाइक पेट्रोलिंग के  माध्यम से असामाजिक तत्वों का जमावड़ा, अड्डे बाजी, शराबखोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं शांति व्यवस्था बनाएं रखने हेतु भीड़-भाड़ वाले इलाको, सार्वजनिक जगह पर बाइक एवं पैदल पेट्रोलिंग के माध्यम से कार्यवाही जारी रहेगी।

            विशेष अभियान में दुर्ग भिलाई शहर के सभी थानों के क्षेत्र अंतर्गत थाना प्रभारियों के द्वारा मय पेट्रोलिंग स्टाफ के क्षेत्र के गुटबाजी करने वालों, संदिग्ध व्यक्तियों, पुराने अपराधिक तत्वों, सहित हाल ही में जेल से रिहा हुये बंदियों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया गया।  इसके अतिरिक्त सूनसान स्थान, तालाब किनारे एवं शहर के आउटर क्षेत्रों में जमवाड़ा लगाने वाले व्यक्तियों की चेकिंग सहित संदिग्ध व्यक्तियों के बैग, थैले पाकेट एवं वाहनों की डिक्की को भी लगातार चेक किया जा रहा है। 

         इस विशेष अभियान के तहत् अलग - अलग थानों द्वारा कार्यवाही करते हुये संपूर्ण शहरी थाना क्षेत्रों में आबकारी एक्ट के 180 प्रकरण एवं शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के 20 प्रकरण पंजबीद्ध कर आरोपियों के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही की गई। 









*