Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

पूर्व विधायक श्री युद्धवीर सिंह जूदेव का निधन, भाजपा को लगातार दूसरा आघात

 *मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक श्री युद्धवीर सिंह जूदेव के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया रायपुर । असल बात न्यूज।। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता प...

Also Read

 *मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक श्री युद्धवीर सिंह जूदेव के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया


रायपुर ।

असल बात न्यूज।।

छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक युद्धवीर सिंह जूदेव का निधन हो गया है। वे भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य दिलीप सिंह जूदेव के  सूपुत्र थे। श्री जूदेव के निधन के रूप में भाजपा को छत्तीसगढ़ में दूसरे दिन भी बड़ा आघात लगा है। एक दिन पहले ही भाजपा की पहली सरकार में राज्य मंत्री रहे राजिंदर पाल सिंह भाटिया की मृत्यु हो गई थी, अब श्री जूदेव का निधन हो गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री जूदेव और श्री भाटिया लंबे समय से बीमार चल रहे थे। युद्धवीर सिंह जूदेव अंबिकापुर संभाग में भारतीय जनता पार्टी का झंडा मजबूती से फहरा रहे थे। वह भाजपा की पिछली सरकार में संसदीय सचिव थे। भाजपा को पिछले विधानसभा चुनाव में पूरे सरगुजा क्षेत्र में बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है और पार्टी को श्री युद्धवीर से बड़ी उम्मीदें थी। जानकारी के अनुसार श्री युद्धवीर  की कल शाम अचानक ज्यादा तबीयत खराब हो गई थी।उनके लीवर में संक्रमण हो जाने की शिकायत आ रही थी। उन्हें  इलाज के लिए बेंगलुरु ले जाया गया। वहां अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।

 


मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पूर्व विधायक श्री युद्धवीर सिंह जूदेव के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति और परिजनों को दुःख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि निश्चित रूप से युद्ध वीर सिंह जूदेव के निधन से सरगुजा संभाग खासतौर पर जसपुर में बहुत बड़ी क्षति हुई है। हम सबके लिए व्यक्तिगत क्षति हुई है। निश्चित रूप से परिवार का एक सदस्य चला गया। उनमें अद्भुत क्षमता थी और अपार संभावनाएं थी।