Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

स्वतंत्रता के 75वें वर्ष पर महत्वपूर्ण आयोजनों की श्रृंखला,देशभर के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में होंगे कांग्रेस के कार्यक्रम

  रायपुर । असल बात न्यूज़।।   इस वर्ष हम देश की स्वतंत्रता के 75वें वर्ष पूरे गर्व के साथ मना रहे हैं। स्वतंत्रता संग्राम के 90 वर्षों का गौ...

Also Read

 


रायपुर ।

असल बात न्यूज़।।

 इस वर्ष हम देश की स्वतंत्रता के 75वें वर्ष पूरे गर्व के साथ मना रहे हैं। स्वतंत्रता संग्राम के 90 वर्षों का गौरवशाली इतिहास है कि हमारे करोड़ों लोगों द्वारा स्वतंत्रता संग्राम में अपने खून-पसीने बहाकर कड़ी मेहनत से अर्जित की गयी स्वतंतत्रा है। इस गौरवशाली अवसर पर हमारी विविधताओं, विभिन्न धर्मों से एकजुट और हमारी समृद्ध परंपराओं और इतिहास से प्रेरित एक समृद्ध लोकतांत्रिक राष्ट्र की नींव रखने वाले देशभक्तों को याद करना है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने इस स्वतंत्रता आंदोलन में निर्णायक भूमिका निभाई है।

भारत की स्वतंत्रता संग्राम के हीरक जयंती समारोह को कांग्रेस अध्यक्ष जी ने वर्षभर कार्यक्रम चलाये जाने का निर्णय लिया है। समारोह की योजना समन्वय एवं संचालन के लिये पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के अध्यक्षता में राष्ट्रीय समिति का गठन किया है।

समारोह की योजना समन्वय एवं संचालन के लिये पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के अध्यक्षता में राष्ट्रीय समिति का गठन किया है। समिति में ए.के. एंटनी, मीरा कुमार, अंबिका सोनी, गुलाम नबी आजाद, मुकुल वासनिक, भूपेन्द्र सिंह हूडा, प्रमोद तिवारी, मुल्लापल्ली रामचंद्रन, केआर रमेश कुमार, प्रद्युत बोरदोलोई है।

समिति ने निर्णय लिया है कि हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के सर्वोच्च बलिदान को याद करने एवं उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को वर्षभर चलने वाले समारोह के अंतर्गत प्रमुख कार्यक्रम सभी स्तर पर समारोह पूर्वक मनाया जायेगा। 2 अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लालबहादुर शास्त्री जी का जयंती कार्यक्रम, 31 अक्टूबर सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी जी का पुण्यतिथि कार्यक्रम, 14 नवंबर प्रथम प्रधानमंत्री स्व. पं जवाहर लाल नेहरू जी की जयंती कार्यक्रम, 19 नवंबर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी जी का जयंती कार्यक्रम साथ ही स्वतंत्रता सेनानियों व उनके परिजनों को सम्मानित करने का भी कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। 75 वर्षो में हमारे राष्ट्र द्वारा किये गये हर क्षेत्र में प्रगति के अलावा सच्चाई, अहिंसा, समावेशी, साम्प्रदायिक सद्भाव जैसे स्वतंत्रता संग्राम के बुनियादी मूल्यों पर प्रकाश डालते हुये नई सामाजिक, आर्थिक, और राजनैतिक चुनौतियों जैसे विषयों पर सेमिनार, प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।

स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन जैसे- दांडी मार्च, भारत छोड़ो आंदोलन इत्यादि साथ ही, स्थानीय स्तर पर स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान घटित घटनाओं के तिथी पर पत्रकारवार्ता का भी आयोजन किया जायेगा।

गौरवपूर्ण आजादी के 75 वर्ष को पूरे वर्षभर मनाये जाने हेतु उपरोक्तानुसार कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करते हुये स्थानीय प्रदेश पदाधिकारियों, सांसद, पूर्व सांसद प्रत्याशी, विधायक, पूर्व प्रत्याशी, पूर्व विधायक, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, पदाधिकारियो, मोर्चा संगठन-प्रकोष्ठ, विभाग के जिला, ब्लाक पदाधिकारियों, सोशल मीडिया के प्रशिक्षित सदस्यों, नगरीय निकाय, त्रि-स्तरीय पंचायत के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, सहकारिता क्षेत्र के पदाधिकारियों, वरिष्ठ कांग्रेसजन, कार्यकर्ताओं के साथ गौरवपूर्ण स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष के अवसर पर उत्साह कार्यक्रम होंगे।