Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

साहू सदन पाटन में बनेगा भव्य ओपन हाल, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी 50 लाख रुपए की स्वीकृति

  दुर्ग, पाटन। असल बात न्यूज।। 0  हमारे प्रतिनिधि  पाटन विकासखंड के साहू सदन में भव्य ओपन हाल का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ...

Also Read

 दुर्ग, पाटन।

असल बात न्यूज।।

0  हमारे प्रतिनिधि 

पाटन विकासखंड के साहू सदन में भव्य ओपन हाल का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसके लिए 50 लाख रुपए की स्वीकृति दी है। यह राशि स्वीकृत होने से समाज  में भारी खुशी है तथा समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया है।

पाटन के अखरा में साहू सदन वर्षों पूर्व से बना हुआ है।यहां सामाजिक तथा मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इन कार्यक्रमों के लिए दूर-दूर से लोग यहां आते हैं। ऐसे सामाजिक भवन की उपयोगिता लगातार बढ़ती जा रही है। राशि स्वीकृत होने के बाद साहू सदन  के विस्तार का कार्य शुरू कर दिया गया है। माना जा रहा है कि भोपाल के निर्माण से सदन की भव्यता और खूबसूरती और बढ़ जाएगी। सामाजिक प्रतिनिधियों पदाधिकारियों की उपस्थिति में ओपन हाल निर्माण कार्य की आधारशिला रखी गई।

इस अवसर पर समाज के सर्वश्री तहसील अध्यक्ष अश्वनी साहू, महासचिव खेमलाल साहू, लालेश्वर साहू, दिनेश साहू पूरन साहू गंगा दीन साहू किशन हिरवानी, गरीब दास साहू चंद्रिका साहू, राम नारायण साहू, हरिशंकर साहू सहित बड़ी संख्या में समाजिक पदाधिकारी उपस्थित थे।