Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

सिकोला भाठा तथा रायपुर नाका रेलवे अंडर ब्रिज का निर्माण काम शुरू होगा तेज गति से, सांसद विजय बघेल ने दिया विभागीय अधिकारियों को निर्देश

  दुर्ग। असल बात न्यूज।। यहां शहर में वर्षों से आधे अधूरे पड़े रायपुर नाका तथा सिकोला भाटा के रेलवे अंडर ब्रिज के निर्माण का कार्य तेज गति स...

Also Read

 दुर्ग।

असल बात न्यूज।।

यहां शहर में वर्षों से आधे अधूरे पड़े रायपुर नाका तथा सिकोला भाटा के रेलवे अंडर ब्रिज के निर्माण का कार्य तेज गति से शुरू होगा।कई वर्षों से इन रेलवे अंडर ब्रिज का निर्माण कार्य आधा अधूरा पड़े होने से स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है तथा उनमें आक्रोश व्याप्त है। यहां के आवागमन की  व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो गई है।लोगों की शिकायतों को देखते हुए दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल ने आज इस क्षेत्र का दौरा किया।उन्होंने विभागीय अधिकारियों को अंडर ब्रिज का कार्य तेज गति से पूर्ण करने को कहा है।

  सांसद श्री  विजय बघेल ने निर्माणाधीन रेलवे अंडर ब्रिज रायपुर नाका एवं सिकोला भाटा का निरीक्षण करने के साथ विभागीय अधिकारियों को कार्य में हो रही देरी और आम लोगों को आने जाने में हो रही परेशानियों को देखते हुए  अधिकारियों को कड़ाई से निर्देश देते हुए तत्काल कार्य प्रारंभ करने एवं  सिकोला भाठा पटरीपार के लिए वैकल्पिक रास्ता देने के निर्देश दिया है ।

 इस अवसर पर ब्रिज कारपोरेशन कार्यपालन अभियंता शुक्ला  , एसडीओ श्रपजी, रेलवे से शशांक शेखर , निगम से राजेश पांडे  , धबले ,मिश्र ,  दुर्गेश गुप्ता,जनप्रतिनिधि शिवेंद्र परिहार , नरेश तेजवानी ,अरुण सिंह, मीना सिंह, अलका बाघमार, संजय सिंह, मनोज अग्रवाल, मदन वधाई ,मनमोहन शर्मा, अमजद अली, अमर भाई, गोलू पांडे, उमेश यादव ,गिरी राव राम रतनानी, प्रतीक उमरे,मनोज सोनी, बलराम सिंह ,राहुल सिंह,निखिल शर्मा, कंचन यादव, अमन सिंह, राहुल साहू, प्रीतम सिंह ,रामेश्वर यादव ,मयंक शर्मा,राहुलपांडे,नित्यानंदसिंह,विकास मढ़रिया,चंपा साहू, एसके श्रीवास्तवस्मिता महाडिक,पूर्णिमा विश्वकर्मा,प्रदीप मिश्रा मनोज सिंह सुधीर झा, हिमांशु शुक्ला, विभास शर्मा, नवीन परघनिया, लक्ष्मी शर्मा, परमानंद शर्मा, आशीष तिवारी, कीर्ति दुबे, भरतलाल करझरे भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।