Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज लॉन टेनिस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के 09 खिलाड़ी भाग लेंगे

  रायपुर । असल बात न्यूज।   ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज लॉन टेनिस प्रतियोगिता 2020-21 (पुरूष एवं महिला वर्ग) के लिए छत्तीसगढ़ राज्य से 09 खिलाड़ि...

Also Read

 

रायपुर ।

असल बात न्यूज।

 ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज लॉन टेनिस प्रतियोगिता 2020-21 (पुरूष एवं महिला वर्ग) के लिए छत्तीसगढ़ राज्य से 09 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ी दिल्ली में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस संबंध में संचालनालय खेल एवं युुवा कल्याण विभाग ने उप संचालक आर्गेनाइजेशन सचिव खेल विभाग दिल्ली को पत्र लिखकर चयनित खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में शामिल करने का आग्रह किया है।

  छत्तीसगढ़ से जिन खिलाड़ियों का चयन हुआ है उनके नाम है श्री के.के मण्डलेश्वर, श्री आशुतोष पाण्डेय, श्री रूपेन्द्र सिंह चौहान, डॉ. नावेद खान, श्री मुकेश कुमार वर्मा, श्रीकांत पटनायक, डॉ. के.एल. आजाद, कुमारी ज्योति सिंह एवं श्रीमती अजित कुमारी कुजूर। इसके अलावा श्री हरीश चंद्र पटेल, श्री निर्मल कुमार प्रधान एवं श्री कोमल सिंह ठाकुर अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में टीम का हिस्सा होंगे। श्री जितेन्द्र कुमार टीम के कोच एवं श्री सूरज कुमार दुबे मैनेजर होंगे।