Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

रासायनिक खाद की किल्लत तथा मूल्य वृद्धि के विरोध में धरना प्रदर्शन

  भिलाई। असल बात न्यूज़। केन्द्र की मोदी सरकार की गलत नीतियो के कारण रासायनिक खाद की किल्लत तथा मूल्य वृद्धि के विरोध में जामुल block कांग्र...

Also Read

 

भिलाई। असल बात न्यूज़।

केन्द्र की मोदी सरकार की गलत नीतियो के कारण रासायनिक खाद की किल्लत तथा मूल्य वृद्धि के विरोध में जामुल block कांग्रेस कमेटी के द्वारा  धरना प्रदर्शन किया गया तथा प्रधानमंत्री के नाम से  जामुल थाना प्रभारी  को अपनी मांगों का ज्ञापन दिया गया ।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निर्मल कोसरे  के निर्देशानुसार ब्लाक कांग्रेस कमेटी जामुल द्वारा यह धरना प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष कैलाश नाहटा विशेष रुप से उपस्थित थे।इस दौरान  मोदी सरकार की किसान विरोधी नीतियो के खिलाफ श्री नाहटा,  उपाध्यक्ष दुर्ग जिला ग्रामीण महामंत्री झुमुक साहू, करीम खान  ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश सिंह ठाकुर, सरोजनी चन्द्राकर पालिका अध्यक्ष, सुनीता चेन्नेवार ब्लाक महिला कांग्रेस  शशाक सिंह ठाकुर ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी मधुसूदन हिरवानी एल्डरमेन मन्नू लाल यादव डॉ अशोक वर्मा जीवन चन्देल दोपती साहू पार्षद डिगेश्वरी नायक गितेश्वरी चतुर्वेदी रामकुमारी साहू डोमार साहू सभापति महामंत्री भगत सिंह गज्जू साहू रामदुलार गुल्ली साहू शशाक सिंह ठाकुर कमलेश साहू सुनील राय पर्मिला साहू चन्द्रशेखर शर्मा सुरेश साहू रेणुका नायक डॉ खेमलाल सिन्हा आनन्द भंडारकर शिवकुमार ठाकुर उपस्थित थे।

 कार्यक्रम का संचालन ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश सिंह ठाकुर ने किया एवं आभार ब्लाक कांग्रेस कमेटी के सचिव सुनील राय ने किया।