Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

शासकीय कार्य में बाधा पहुँचाने वाले तत्वों पर सख्त कार्रवाई की माँग

  दुर्ग ।असल बात न्यूज। पी एच ई विभाग के कार्यपालन अभियंता समीर शर्मा एवं विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारियों के साथ हुई बदसलूकी का विरोध दर्ज...

Also Read

 

दुर्ग ।असल बात न्यूज।

पी एच ई विभाग के कार्यपालन अभियंता समीर शर्मा एवं विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारियों के साथ हुई बदसलूकी का विरोध दर्ज करते हुए आज दुर्ग जिला राजपत्रित संघ ने कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे एवं एसपी श्री प्रशांत अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में दोषियों को तत्काल गिरफ्तार करने और इन पर सख्त कानून कार्रवाई करने की माँग की।

 संघ के सदस्यों ने कहा कि शासकीय कार्य के दौरान इस तरह की घटना का सामना करने की वजह से अधिकारियों में आक्रोश है। शासकीय कार्य के दौरान बाधा पहुँचाने वाले तत्वों पर सख्त कार्रवाई की माँग संघ ने की है। संघ के पदाधिकारियों ने आज विस्तार से घटना के संबंध में कलेक्टर-एसपी को जानकारी दी और कार्रवाई की माँग की। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि दोषियों पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई होने से अधिकारी-कर्मचारियों के मन में सुरक्षा का भाव बढ़ेगा। अधिकारियों ने कहा कि शासकीय कार्य के दौरान इस तरह की बाधा पहुँचाने पर अधिकारी-कर्मचारी का मनोबल घटता है और असुरक्षा की भावना जन्म लेती है। कड़ी कार्रवाई होने पर ऐसे असमाजिक तत्वों को सख्त संदेश मिलेगा। संघ के अध्यक्ष श्री विपिन जैन ने विस्तार से घटना की जानकारी दी। इस मौके पर संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. गंभीर सिंह ठाकुर, महासचिव श्री प्रवास सिंह बघेल, उपाध्यक्ष श्री राजकुमार कुर्रे, कोषाध्यक्ष श्री रियाज अहमद, श्री समीर शर्मा, मीडिया प्रभारी श्री सौरभ शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य श्री सुरेश ठाकुर, श्री अजय साहू,  श्री अमित अग्रवाल,  श्री डीडी झा, श्री डीएस वर्मा, श्री सीपी दीपांकर, श्री नोहर सिंह ठाकुर, सुश्री प्रियंवदा रामटेके, श्री सुधा दास, श्री अशोक श्रीवास, श्री एके टेम्भुरणे, श्री  दोनार सिंह ठाकुर, श्री रमेश प्रधान,  श्री एसएस राजपूत, श्री सुरेश पांडे सहित संघ के सभी सदस्य उपस्थित थे।