Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

खेल रत्न पुरस्कार’ का नाम अब ‘मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार’

    नई दिल्ली। असल बात न्यूज। लोगों की भावनाओं को देखते हुए, खेल रत्न पुरस्कार’ का नाम  अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार रखा जा रहा है। प्...

Also Read

 

 

नई दिल्ली। असल बात न्यूज।
लोगों की भावनाओं को देखते हुए,खेल रत्न पुरस्कार’ का नाम अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार रखा जा रहा है।प्रधानमंत्री  नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि उन्हें देश भर के नागरिकों से ‘खेल रत्न पुरस्कार’ का नाम मेजर ध्यानचंद के नाम पर रखने के लिए अनगिनत अनुरोध प्राप्त हो रहे हैं।  उनकी भावनाओं का सम्मान करते हुए ‘खेल रत्न पुरस्कार’ को अब से ‘मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार’ कहा जाएगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि मेजर ध्यानचंद भारत के उन अग्रणी खिलाड़ियों में से एक थे जिन्होंने भारत के सम्मान और गौरव को नए शिखर पर पहुंचा दिया था। अत: यह बिल्‍कुल उचित है कि हमारे देश का सर्वोच्च खेल सम्मान उन्हीं के नाम पर रखा जाएगा।

प्रधानमंत्री ने अनेक ट्वीट्स में कहा है;

‘‘ओलंपिक खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रयासों से हम सभी अभिभूत हैं। विशेषकर हॉकी में हमारे बेटे-बेटियों ने जो इच्छाशक्ति दिखाई है, जीत के प्रति जो ललक दिखाई है, वो वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा है।

देश को गर्वित कर देने वाले पलों के बीच अनेक देशवासियों का ये आग्रह भी सामने आया है कि खेल रत्न पुरस्कार का नाम मेजर ध्यानचंद जी को समर्पित किया जाए।