Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

दक्षिणी और उत्तर पश्चिम के राज्यों में कोरोना का संकट बढ़ता जा रहा है

  कोरोना संक्रमण के फैलाव की ताजा स्थिति नई दिल्ली। असल बात न्यूज़। देश में अभी मध्य क्षेत्रों में कोरोना के संक्रमण का फैलाव कम दिख रहा है ...

Also Read

 कोरोना संक्रमण के फैलाव की ताजा स्थिति

नई दिल्ली। असल बात न्यूज़।

देश में अभी मध्य क्षेत्रों में कोरोना के संक्रमण का फैलाव कम दिख रहा है लेकिन पश्चिम उत्तर के राज्य में इसका संक्रमण बढ़ता जा रहा है।दक्षिण के भी कई प्रदेश की चपेट में आकर गंभीर संकट से जूझ रहे हैं।

 

Image



पंजाब: जांच में पॉजिटिव पाए गए मरीजों की कुल संख्या 5,98,027 है। सक्रिय मामलों की संख्या 1,332 है। दर्ज हुई कुल मौतों की संख्या 16,212 है। पहली खुराक (स्वास्थ्य देखभाल + फ्रंटलाइन वर्कर्स) के साथ कुल कोविड-19 टीकाकरण 13,54,663 है। दूसरी खुराक (स्वास्थ्य देखभाल + फ्रंटलाइन वर्कर्स) के साथ कुल कोविड-19 टीकाकरण 4,04,508 है। 45 वर्ष से ऊपर की आयु वर्ग में पहली खुराक के साथ कुल टीकाकरण 36,11,871 है। 45 वर्ष से ऊपर की आयु वर्ग में दूसरी खुराक के साथ कुल टीकाकरण 9,61,284 है।

हरियाणा: अब तक जांच में पॉजिटिव पाए गए नमूनों की कुल संख्या 7,69,417 है। कोविड-19 के कुल सक्रिय मरीज 838 हैं। मृतकों की संख्या 9,578 है। अब तक टीका लगवाने वाले लोगों की कुल संख्या 1,02,55,416 है। 

चंडीगढ़: कोविड-19 के लैब से सत्यापित कुल मामले 61,856 हैं। सक्रिय मामलों की कुल संख्या 67 है। कोविड-19 से अब तक हुई मौतों की कुल संख्या 809 है।

हिमाचल प्रदेश: अब तक कोरोना पॉजिटिव मिले मरीजों की कुल संख्या 2,04,098 है। सक्रिय मामलों की कुल संख्या 1,150 है। अब तक कुल 3,486 मौतें दर्ज की गई हैं।

महाराष्ट्र:  संक्रमण के 8,010 नए मामलों के साथ महाराष्ट्र में कोरोना मामलों की संख्या बढ़कर 61,89,257 हो गईजबकि सांस संबंधी बीमारी से 170 रोगियों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 1,26,560 पहुंच गई। राज्य में दैनिक कोविड-19 मामलों में गिरावट दर्ज की गईजबकि बुधवार की तुलना में मृत्यु दर समान रहीजब इसने 8,602 नए संक्रमण और 170 मौतों की सूचना दी थी। पिछले 24 घंटों में 7,391 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गईजिससे स्वस्थ होने वालों की संख्या 59,52,192 हो गई।

गुजरात: पिछले 24 घंटों में संक्रमण के लिए 38 लोगों की जांच पॉजिटिव पाए जाने के बादगुरुवार को गुजरात में कोविड-19 के मामलों की संख्या 8,24,384 तक पहुंच गई। कम से कम 90 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गईजिससे स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 8,13,673 हो गईवहीं राज्य में मृतकों की संख्या 10,074 रहीक्योंकि कोई नई मौत नहीं हुई। गुजरात में अब रिकवरी रेट 98.7 फीसदी है। राज्य में अब 637 सक्रिय मामले बचे हैं। राज्य सरकार ने पात्र आदी को कोरोना वायरस टीके की 2.87 करोड़ खुराकें लगाई हैं। इनमें से 3.86 लाख खुराक दिन भर में लगाई गईं। 

राजस्थान: पिछले 24 घंटों के दौरान 33 नए मामले दर्ज करने वाले राजस्थान में कोविड-19 से कोई नई मौत नहीं हुई। राजस्थान में कोविड-19 से हुई मौतों की कुल संख्या 8,947 हैजबकि संक्रमणों की संख्या 9,53,257 तक पहुंच चुकी है। अब तक कुल 9,43,788 व्यक्ति संक्रमण से स्वस्थ हो चुके हैं और अभी सक्रिय मामलों की संख्या 522 है। राजस्थान में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से कोई नई मौत नहीं हुई है।

मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के 20 नए मामले सामने आएजिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,91,614 हो गई। दो लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या 10,510 पहुंच गई। अब तक कम से कम 7,80,851 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद मध्यवर्ती राज्य में कोविड-19 के 253 सक्रिय मामले बचे हैं। दिन भर में 4,09,876 लोगों ने कोविड-19 वैक्सीन लगवाईजिससे अब तक लगे टीकों की कुल संख्या बढ़कर 2,49,75,046 हो गई। दिन भर में जांच किए गए 76,201 स्वैब नमूनों को जोड़ने के साथअब तक जांचे गए नमूनों की कुल संख्या 1.32 करोड़ को पार कर गई है।

छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 333 नए मामले और तीन लोगों की मौत दर्ज की गईजिससे संक्रमितों की कुल संख्या 9,99,150 और मृतकों की संख्या 13,489 हो गई। 99 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी मिलनेजबकि दिन भर में 243 अन्य लोगों के होम आइसोलेशन पूरा करने के बाद स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 9,81,645 हो गई। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 4,016 बनी रही।

गोवा: गोवा में कोरोना वायरस के 126 नए मामले दर्ज किए गएजिसने संक्रमितों की संख्या को 1,69,341 तक पहुंचा दिया। दिन भर में संक्रमण से एक मरीज की मौत हो गई, और कम से कम 134 रोगियों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गईजिससे स्वस्थ होने वालों की संख्या 1,64,460 और मृतकों की संख्या 3,102 पहुंच गई। तटीय राज्य में अब 1,779 सक्रिय मामले बचे हैं।

केरल: पिछले 15 दिनों से मामलों की संख्या लाख से अधिक बनी हुई है। गुरुवार को कोविड-19 के 13,773 अन्य मामले मिले। जांच पॉजिटिविटी रेट 10.95 प्रतिशत रही। मृतकों की संख्या बढ़कर 15,025 हो गई है। राज्य में अब तक कुल 1,64,31,252 लोगों को टीके लगाए जा चुके हैं। इनमें से 1,18,88,838 ने पहली और 45,42,414 लोगों ने दूसरी खुराक ली।

तमिलनाडु:  तमिलनाडु ने कोविड-19 के 2,405 नए मामले और 49 मौतें दर्ज की गईजिससे संक्रमणों की संख्या 25,28,806 और मृतकों की संख्या 33,606 हो चुकी है। जांच में पॉजिटिव पाए गए व्यक्तियों में 110 बच्चे भी शामिल हैं। 

कर्नाटक: 15-07-2021 के लिए जारी राज्य सरकार के बुलेटिन के अनुसारदर्ज किए गए नए मामले: 1,977; कुल सक्रिय मामले: 32,383; कोविड संबंधी नई मौतें: 48; कोविड से कुल मौतें: 36,037; कल लगभग 70,651 टीकाकरण के साथ राज्य में अब तक कुल टीकाकरण 2,65,59,710 हो गया।

आंध्र प्रदेश: राज्य ने 24 मौतों के साथ 93,785 नमूनों की जांच करने के बाद कोविड-19 के 2,526 नए मामले दर्ज किएजबकि पिछले 24 घंटों के दौरान 2,933 लोगों को छुट्टी दे दी गई। कुल मामले: 19,32,105सक्रिय मामले: 25,526अस्पतालों से छुट्टी पाने वालों की संख्या: 18,93,498मृत्यु: 13,081, राज्य में कल तक कोविड-19 के टीकों की कुल 1,81,30,235 खुराकें दी जा चुकी हैंजिनमें 1,42,42,468 पहली और 38,87,767 दूसरी खुराकें शामिल हैं।

तेलंगाना: तेलंगाना ने कल कोविड संक्रमण के 710 नए मामले और चार लोगों की मौत दर्ज की हैजिससे राज्य में मृतकों की कुल संख्या 3,747 और पॉजिटिव मामले 6,34,605 हो गए। अब राज्य में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 10,101 है। कलराज्य सरकार की संस्थाओं ने 1,10,355 परीक्षण किएजिनमें से 1,357 नमूनों के परिणाम लंबित हैं। गुरुवार को 97.81 प्रतिशत रिकवरी रेट के साथ कुल 808 लोग स्वस्थ हो गए। राष्ट्रीय औसत 1.3 प्रतिशत की तुलना में राज्य में मामले की मृत्यु दर (सीएफआर) 0.59 प्रतिशत दर्ज की गई है।

असम: गुरुवार को असम में कोविड-19 के 1,992 नए पॉजिटिव मामले पता चलेजबकि संक्रमण से 27 लोगों की मौत हो गई। दिन भर में राज्य में पॉजिटिविटी रेट 1.65 प्रतिशत रहा।

मणिपुर: मणिपुर में 1039 नए मामले और 14 लोगों की मौत दर्ज की गई। लगातार दूसरे दिन कुल चार आंकड़े दर्ज हुए। कुल 34,194 लोगों के टीकाकरण से राज्य में टीकाकरण करा चुके लोगों की कुल संख्या 9,55,923 हो गई। इनमें टीके की दूसरी खुराक लेने वालों की संख्या 1,03,744 है।

मेघालय: गुरुवार को 338 लोगों के स्वस्थ होने की तुलना में 412 नए मामले मिलने के साथ मेघालय में कोविड-19 के नए मामलों ने स्वस्थ होने की संख्या को पीछे छोड़ दिया। ईस्ट खासी हिल्स से चार और वेस्ट खासी हिल्स से एक व्यक्ति की मौत के साथ कुल पांच अन्य मरीजों का वायरल संक्रमण के कारण निधन हो गया। अब राज्य में मृतकों की संख्या 926 हो गई है।

नगालैंड: गुरुवार को नगालैंड ने 132 नए मामले मिलने और 97 मरीजों के स्वस्थ होने की जानकारी दी। राज्य में सक्रिय मामले 1,050 हैं, जबकि कुल संख्या 26,381 हो गई है।

सिक्किम: सिक्किम में कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या आज 20,000 का आंकड़ा पार कर गई और 24 घंटों में 92 अन्य लोगों के स्वस्थ होने के साथ अब यह संख्या 20,029 हो गई है। इन्हीं 24 घंटों के दौरानबुधवार को 660 नमूनों की जांच से कोविड-19 के 137 नए मामले पता चलेजिससे राज्य का दैनिक पॉजिटिविटी रेट 20.7 प्रतिशत हो गया। सिक्किम में कोविड-19 के सत्यापित मामलों की संख्या अब 22,929 पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में सिक्किम ने कोविड से एक मौत दर्ज कीजिससे राज्य में मृतकों की संख्या 318 हो गई।

त्रिपुरा: राज्य का कोविड-19 पॉजिटिविटी रेट 5% से नीचे आ गया हैलेकिन जुलाई के पहले 15 दिनों में लगभग 40 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों में एएमसी क्षेत्र में 937 लोगों की जांच की गई और 6.72% पॉजिटिविटी रेट के साथ 63 लोग पॉजिटिव पाए गए।