Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

भिलाई-3 चरोदा निगम के 40 वार्ड और नगर पंचायत उतई के एक वार्ड में वोटरलिस्ट बनाने रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की नियुक्ति

  दुर्ग  ।असल बात न्यूज। नगर निगम भिलाई 3, चरोदा एवं नगर पंचायत उतई में निर्वाचन 2021 के लिए रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकार...

Also Read

 

दुर्ग  ।असल बात न्यूज।

नगर निगम भिलाई 3, चरोदा एवं नगर पंचायत उतई में निर्वाचन 2021 के लिए रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं अपीलीय प्राधिकारी आज नियुक्त कर दिया गया है। 

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, नगर निगम भिलाई-3 चरोदा एवं नगर पंचायत उतई के वार्ड क्रमांक-5 (उपचुनाव)में निर्वाचन 2021 सम्पन्न कराने के लिए रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं अपीलीय प्राधिकारी नियुक्त किये है।  

नगर पालिक निगम भिलाई-3 चरोदा एवं नगर पंचायत उतई के लिए क्रमशः रजिस्टीकरण अधिकारी के लिए अनुविभागीय अधिकारी(राजस्व) पाटन एवं दुर्ग को नियुक्त किया गया  है। सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री डीगेश्वर साहू, तहसीलदार पाटन, को भिलाई-3 चरोदा निगम के वार्ड क्रं. 01 से 20 तक और श्री चंद्रशेखर मंडई नायब तहसीलदार, भिलाई-3 को भिलाई-3 चरोदा निगम के वार्ड क्र. 21 से 40 तक की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही साथ सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री जयेन्द्र सिंह बघेल नायब तहसीलदार, दुर्ग को उतई के वार्ड क्र. 05 के लिए नियुक्त किये गए हैं। समस्त क्षेत्र के अपीलीय अधिकारी श्री बी बी पंचभाई अपर कलेक्टर दुर्ग को नियुक्त किया गया है।

: