Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

उपराष्ट्रपति ने प्रसिद्ध अभिनेता दिलीप कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया

  नई दिल्ली। असल बात न्यूज। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने प्रसिद्ध अभिनेता  दिलीप कुमार के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उपराष्ट्रपति...

Also Read

 


नई दिल्ली। असल बात न्यूज।

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने प्रसिद्ध अभिनेता  दिलीप कुमार के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

उपराष्ट्रपति ने  दिलीप कुमार के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि उनके निधन ने सिनेमा के क्षेत्र में एक अपूरणीय शून्य पैदा कर दिया है। श्री नायडू ने असाधारण अभिनेता की बहुमुखी प्रतिभा को याद करते हुए कहा कि यद्यपि उन्हें ट्रेजेडी किंग के नाम से जाना जाता है, प्रसिद्ध अभिनेता सबसे बहुमुखी अभिनेताओं में से एक थे और सामाजिक नाटकों से लेकर रोमांटिक नायक तक की भूमिका समानरूप से उत्तम तरीके से निभाए।
 

सिनेमा जगत में उनके योगदान की चर्चा करते हुए श्री नायडू ने कहा कि हिंदी सिनेमा के कुछ महानतम अभिनेता अभिनय के विविध कौशलों को समझने में उनके अपार योगदान को स्वीकार करते हैं।