Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

केंद्रीय मंत्रिमंडल के नव मनोनीत कैबिनेट मंत्रियों और राज्य मंत्रियों ने अपना प्रभार संभाला

  नई दिल्ली। असल बात न्यूज़ । केंद्रीय मंत्रिमंडल के नवनियुक्त कैबिनेट मंत्रियों और राज्यमंत्री में से कई ने आज अपना प्रभार संभाल लिया। Cabi...

Also Read

 

नई दिल्ली। असल बात न्यूज़

केंद्रीय मंत्रिमंडल के नवनियुक्त कैबिनेट मंत्रियों और राज्यमंत्री में से कई ने आज अपना प्रभार संभाल लिया। Cabinet मंत्री के रूप में किरेन रिजिजू ने विधि और न्याय मंत्रालय, अनुराग ठाकुर ने सूचना और प्रसारण मंत्री, राज कुमार सिंह ने  विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा ,मनसुख मंडाविया ने केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री और डॉ. भारती प्रवीण पवार ने केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री ,हरदीप सिंह पुरी ने कैबिनेट मंत्री के रूप में पेट्रोलियम तथा प्राकृतिक गैस मंत्रालय, दानवे रावसाहेब दादाराव ने कोयला राज्य मंत्री और खदान राज्य मंत्री , राज कुमार सिंह ने कैबिनेट मंत्री के रूप में विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा,  रामेश्वर तेली ने मंत्रालय में राज्यमंत्री का कार्यभार संभाल लिया है।


किरेन रिजिजू ने आज विधि और न्याय मंत्री का कार्यभार मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में संभाल लिया। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए विधिऔर न्याय मंत्री ने कहा कि विधि और न्याय मंत्री के रूप में काम करना मेरे लिए बड़ा दायित्व है। मेरी प्राथमिकता जनाकांक्षा पूरी करनी होगी और मैं हमेशा पारदर्शिता रखूंगा।

विधि और न्याय मंत्री का प्रभार संभालने से पहले श्री रिजिजू मई 2019 से जुलाई 2021 तक युवा कार्य और खेल राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) थे और मई 2014 से मई 2019 तक अल्पसंख्यक कार्य राज्य मंत्री थे। 

राजनीतिक रूप से सक्रिय परिवार से आए श्री रिजिजू अपने विद्यार्थी जीवन से ही सावर्जनिक कार्यों में दिलचस्पी लेने लगे। 31 वर्ष की आयु में वह खादी और ग्रामोद्योग आयोग, भारत सरकार के सदस्य नियुक्त (2002-04)किए गए। वह 2004 में 14वीं लोकसभा के लिए देश के बड़े निर्वाचन क्षेत्रों में से एक पश्चिम अरुणाचल प्रदेश निर्वाचन क्षेत्र से चुने गए।  

संसद सदस्य के रूप में श्री रिजिजू संसद और संसद के बाहर संसदीय कार्यों में भागीदारी के कारण अनुभवी सहयोगियों का सम्मान पाने लगे। 14वीं लोकसभा की अनेक प्रमुख समितियों में उन्होंने सेवा दी। सदन में 90 प्रतिशत उपस्थिति के रिकार्ड, प्रमुख बहसों में नियमित रूप से भागीदारी तथा राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व के प्रश्न उठाने के उनके योगदान को देखते हुए मीडिया ने उन्हें सर्वश्रेष्ठ युवा सांसद की संज्ञा दी।

देश के सबसे दूरस्थ और अविकसित क्षेत्रों में से एक में बढ़ने के बावजूदउन्होंने जीवन के अवसरों को अपनाया है और आज भारत सरकार के भीतर और जनता की नजरों में पूर्वोत्तर की आवाज के रूप में व्यापक रूप से पहचाने जाते हैं।वह राष्ट्रीय मुख्यधारा के साथ पूर्वोत्तर के अधिक एकीकरण के भावुक हिमायती रहे हैं। श्री रिजिजू 16 मई 2014 को 16वीं लोकसभा के लिए चुने गए थे। उनके कार्य को मान्यता देते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें 26 मई, 2014 को गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में मंत्रिपरिषद में शामिल किया था।

श्री अनुराग ठाकुर ने आज सूचना और प्रसारण मंत्री का कार्यभार संभाल लिया। इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुये श्री ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पिछले सात वर्षों के दौरान देश को आगे ले जाने का भगीरथी प्रयास किया है और सूचना और प्रसारण मंत्री होने के नाते यह मेरी जिम्मेदारी होगी कि मैं इस मिशन को आगे बढ़ाऊं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने जो जिम्मेदारी उन्हें दी है, वे उसे पूरा करने का हर प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वे मीडिया के सहयोग के आकांक्षी ना और प्रसारण सचिव श्री अमित खरे ने मंत्री महोदय का उनके कक्ष में स्वागत किया। विभिन्न मीडिया इकाइयों और प्रसार भारती के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत करते हुये श्री ठाकुर ने कहा कि वे एक टीम के रूप में सभी मीडिया प्रमुखों के साथ मिलकर काम करेंगे।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001BX7O.jpg

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002TEGS.jpg

श्री दानवे रावसाहेब दादाराव ने आज यहां कोयला मंत्रालय और खदान मंत्रालय में राज्य मंत्री का पदभार ग्रहण किया। कोयला और खदान के अलावा, उन्हें रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री का पोर्टफोलियो भी सौंपा गया है।

केंद्रीय कोयला और खदान मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी ने आज कार्यभार संभालने पर श्री दानवे रावसाहेब दादाराव को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कोयला सचिव श्री अनिल कुमार जैन, खदान सचिव श्री आलोक टंडन और दोनों मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

1.jpg

2.jpg

 



 श्री मनसुख मंडाविया ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री के रूप में आज कार्यभार संभाल लिया है।


डॉ. भारती प्रवीण पवार ने केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री के रूप में कार्यभार संभाल लिया है।

उनका स्वागत स्वास्थ्य सचिव श्री राजेश भूषणअपर सचिव और मिशन निदेशकएनएचएम (एमओएचएफडब्ल्यू) सुश्री वंदना गुरनानीअपर सचिव (स्वास्थ्य) डॉ मनोहर अगनानीअपर सचिव (स्वास्थ्य) श्री विकास शीलअपर सचिव श्री आलोक सक्सेना, डीजीएचएस (स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय) डॉ सुनील कुमारएफएसएसए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अरुण सिंघल और अन्य प्रमुख अधिकारियों द्वारा किया गया।

श्री राज कुमार सिंह ने विद्युत मंत्रालय और नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय में कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला।

यह जिम्मेदारी देने के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए श्री राज कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जो भरोसा दर्शाया है हमें उस पर खरा उतरना है।

पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया के साथ अपनी संक्षिप्त बातचीत में श्री सिंह ने कहा कि हमने निर्धारित समय से पहले ही प्रधानमंत्री द्वारा निर्धारित विद्युतीकरण के लक्ष्यों को हासिल कर लिया है और हम यह सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे कि विद्युत और ऊर्जा क्षेत्र का लाभ आम आदमी तक पहुंचे।

इस अवसर पर कार्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।


श्री हरदीप सिंह पुरी ने आज कैबिनेट मंत्री के रूप में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय का कार्यभार संभाला लिया। श्री रामेश्वर तेली ने  मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। इस मौके पर मंत्रिमंडल में फेरबदल से पहले प्रभार संभाल रहे मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद थे।


इस मंत्रालय का काम प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से देश के प्रत्येक नागरिक को छूता है। इस मंत्रालय में ऊर्जा के विषय को लेकर अपार संभावनाएं हैं और कई चुनौतियां हैं। बदलते समय के अनुरूप होने, नई प्रौद्योगिकियों को अपनाने और विश्व भर में हो रहे ऊर्जा परिवर्तन के अनुरूप होने की जरूरत एक आकर्षक अवसर प्रदान करती है।