Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

गुणवत्ताहीन पेविंग ब्लॉक का काम कर रहे ठेकेदार को सांसद विजय बघेल ने दी सही काम करने की समझाइश , हुडको में विभिन्न कार्यों का किया निरीक्षण , लगातार 12 दिन वृक्षारोपण

  भिलाई। असल बात न्यूज़। जिले में,भारतीय जनता पार्टी के 42, हजार पौधे लगाने के संकल्प के तहत सांसद विजय बघेल लगातार जगह-जगह वृक्षारोपण कर रह...

Also Read

 


भिलाई। असल बात न्यूज़।

जिले में,भारतीय जनता पार्टी के 42, हजार पौधे लगाने के संकल्प के तहत सांसद विजय बघेल लगातार जगह-जगह वृक्षारोपण कर रहे हैं।इस कड़ी में उन्होंने आज हुडको  तथा अन्य विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण किया।यहां उनके लगातार वृक्षारोपण कार्यक्रम का  बारहवां दिन था। इस दौरान उन्होंने वहां covid vaccination centre की प्रगति, केंद्र सरकार के द्वारा स्वीकृत तथा नगर निगम भिलाई के माध्यम से किए जा रहे पेविंग ब्लॉक निर्माण कार्य तथा सीवरेज संधारण व प्रतिस्थापन कार्यों का अवलोकन किया।

 सांसद विजय बघेल ने सधन वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत  शहीद कौशल नगर हुडको वार्ड क्रमांक 70 में सियान सदन के पीछे वृक्षारोपण किया।  कार्यक्रम की सोमेश कुमार त्रिवेदी ने अध्यक्षता की। वृक्षारोपण के बाद सांसद श्री बघेल ने वहां कोविड वैक्सीनेशन सेंटर की व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया। यहां भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशानुसार सभी का निशुल्क टीकाकरण किया जा रहा है। उन्होंने वहां सेंटर में टीका लगाने के लिए पहुंचे लोगों से बातचीत भी की।

इस दौरान उन्होंने14 वे वित्त आयोग के माध्यम से केंद्र सरकार के द्वारा वर्ष 2021-  2022 के लिए स्वीकृत पेविग ब्लॉक, तथा सीवरेज संधारण व प्रतिस्थापन के कार्यों का भी अवलोकन किया। यहां के दोनों कार्ड में लगभग एक करोड़ 16लाख, 68 हजार रुपए की लागत से पेविंग ब्लॉक निर्माण कार्य तथा 52 लाख रुपए की लागत से अन्य कार्य किए जा रहे हैं। इस दौरान पैविंग block कार्य में विभिन्न शिकायतें मिलने पर उन्होंने संबंधित ठेकेदार से बातचीत की तथा कार्य गुणवत्ता युक्त करने को कहा।

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पूर्व विधायक  प्रतिनिधि लल्लन मिश्रा  एवं पूर्व भिलाई निगम के  नेता प्रतिपक्ष संजय दानी, विशेष अतिथि  वार्ड पार्षद 70 सुरेखा खट्टी एवं वार्ड69 पार्षद दिनेश यादव , सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह उपस्थित थे।

मुख्य रूप से अमरजीत चहल, विशाल दीप नायर , विवेक प्रकाश शर्मा, प्रभा साहू , रंजीत सिंह, नितिन फुले , अनिल पाटिल प्रकाश ड हे के, भागचंद जैन ,महेंद्र यादव, पूर्व पार्षद  संतोष निमलकर ,कबीर गुप्ता,भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ता एवं महिला कार्यकर्ता व सदस्यगण इत्यादि वार्ड के लोगों ने अपनी उपस्थिति दी।कार्यक्रम का संचालन राहुल भोसले ने किया।