Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पाटन नगर पंचायत क्षेत्र के विकास के लिए स्वीकृत किया करोड़ों रुपए का कार्य , बदल रही है पाटन की तस्वीर

  पाटन,दुर्ग।असल बात न्यूज। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विधानसभा क्षेत्र पाटन में विकास कार्यों की गति लगातार तेज होती जा रही है। टूलेन सड़क न...

Also Read

 

पाटन,दुर्ग।असल बात न्यूज।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विधानसभा क्षेत्र पाटन में विकास कार्यों की गति लगातार तेज होती जा रही है। टूलेन सड़क निर्माण, सौंदर्यीकरण, विभिन्न भवनो का उन्नयन जैसे उल्लेखनीय कार्य यहां तेज गति से हो रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अभी यहां नगर पंचायत क्षेत्र के विकास के लिए लगभग 10 करोड़ पर के काम को स्वीकृति दी है । कहा जा रहा है कि इन कार्यों के स्वीकृत होने से नगर पंचायत क्षेत्र में इतने सारे कार्य पूर्ण होंगे जो कि  पिछले कई वर्षों में इस क्षेत्र में कभी नहीं किये गए हैं। इन कार्यों की स्वीकृति के लिए नगर पंचायत के अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है।

पाटन विधानसभा क्षेत्र पिछले कई वर्षों से विकास की बाट जोहता रहा है। यहां कई समस्याएं ऐसी रही हैं जो वर्षों, वर्षों से बनी हुई थी,यहां के तमाम जनप्रतिनिधियो के द्वारा भी इस संबंध में आवाज उठाई गई लेकिन समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ। अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वयं यहां के विधायक हैं तो आम लोगों ने जिन कार्यों की कभी उम्मीद नहीं की थी वे कार्य भी तेज गति से शुरू हो रहे हैं।

नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप ने बताया कि मुख्यमंत्री जी ने इस क्षेत्र के लिए इतने सारे कार्य स्वीकृत किए हैं जिसकी हम लोगों ने भी  कभी उम्मीद नहीं की थी। अधोसंरचना मद के तहत लगभग 3 करोड ₹35 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। इसके साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने लगभग तीन करोड़ 70 लाख रुपए की लागत से विभिन्न विकास कार्यों की घोषणा की है। इससे क्षेत्र में विशाल व्यवसायिक  कांप्लेक्स बनाया जाएगा। इस व्यवसायिक कांप्लेक्स में स्थानीय लोगों को रोजगार मिल सकेगा। नगर पंचायत भवन के लिए अतिरिक्त कक्षों का भी निर्माण कराया जाएगा। पुराना बाजार स्थल पर निर्मित होने वाले व्यवसायिक कांप्लेक्स में ऊपर मांगलिक तथा सामाजिक कार्यों के लिए विशाल सभागार भी बनाया जाएगा। स्थानीय स्टेडियम में खेल मैदान को विकसित किया जाएगा तथा सौंदर्यीकरण किया जाएगा। सतनाम भवन में डोम तथा interlocking का कार्य किया जाएगा।लगभग एक करोड़ 56 लाख रुपए की लागत से आपदा प्रबंधन के कार्य किए जाएंगे।

15 वे वित्त की राशि से क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराने के लिए विकास के कार्य किए जाएंगे। इसके लिए लगभग 1 करोड़ 25 लाख रुपए स्वीकृत किया गया है।विकास कार्यों की कड़ी में पाटन नगर पंचायत क्षेत्र में स्कूलों को भी अत्याधुनिक तथा सर्व सुविधा युक्त मनाया जा रहा है। लगभग 4 करोड रुपए की लागत से पाटन के मिडिल स्कूल तथा अखरा प्राथमिक व मिडिल स्कूल को अत्याधुनिक और सर्व सुविधा युक्त बनाया जाएगा।

 अध्यक्ष श्री कश्यप ने इन विकास कार्यों के लिए राशि की स्वीकृति होने पर मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष शर्मा के प्रति भी आभार व्यक्त किया है तथा कहा कि श्री वर्मा के अथक प्रयासों से ही यह राशि स्वीकृत हो सकी है।

प्रस्तावित पुराना बाजार स्थित व्यावसायिक कांप्लेक्स तथा उदयराम सभागार


कुर्मी भवन पाटन