Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

लवलीना बोरगोहेन ने टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए एक और पदक पक्का किया

  पूर्वोत्तर की खेल और फिटनेस संस्कृति भारत को समृद्ध लाभांश दे रही है- जी किशन रेड्डी नई दिल्ली। असल बात न्यूज़। पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास औ...

Also Read

 


पूर्वोत्तर की खेल और फिटनेस संस्कृति भारत को समृद्ध लाभांश दे रही है- जी किशन रेड्डी

नई दिल्ली। असल बात न्यूज़।

पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास और पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जी.किशन रेड्डी ने कहा कि, पूर्वोत्तर राज्यों में खेल तथा फिटनेस गतिविधियों के प्रति उत्साह होना एक सर्वविदित तथ्य है। यह बात मेरे पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास (डीओएनईआर) मंत्री बनने से पहले ही इन स्पष्ट थी। उल्लेखनीय है कि जब लवलीना बोरगोहेन ने एक पूर्व विश्व चैंपियन को हराने के बाद टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए दूसरा पदक पक्का कर दिया है, 

केंद्रीय मंत्री श्री रेड्डी ने  कहा कि असम के गोलाघाट जिले के बरो मुखिया गांव की एक युवती को टोक्यो ओलंपिक में पोडियम पर आते हुए देखना मुझे बहुत प्रसन्नता से भर देता है।


लवलीना की लगातार लड़ने की भावना और कभी न हारने वाला रवैया जगजाहिर है। हम में से कई लोगों ने लवलीना को लॉकडाउन के दौरान गैस सिलेंडर के साथ अभ्यास करते देखा होगा।

https://akm-img-a-in.tosshub.com/indiatoday/images/bodyeditor/202107/WhatsApp_Image_2021-07-30_at_9-x1024.jpeg?636E615HqxQArcQg6P9qHYNXR3usremg

 

उन्होंने कहा कि यह नारी शक्ति ही है जिसके बारे में प्रधानमंत्री लगातार चर्चा करते रहते हैं और चाहते हैं कि, हम इस उपलब्धि का उत्सव मनाएं। लवलीना का टोक्यो में सफर अगले सप्ताह सेमीफाइनल मुकाबले में जारी रहेगा। भारत लवलीना का उचित सम्मान करेगा और प्रत्येक व्यक्ति उसे अपने में से एक के रूप में मानेगा, क्योंकि उन्होंने लवलीना के प्रसिद्ध घूंसे देखे हैं। आज हम जश्न मनाएं क्योंकि, हमने अब तक जो दो पदक जीते हैं, वे दो अद्भुत लड़कियों की मेहनत का ही फल है, यह उपलब्धि उन दृढ़ महिलाओं के कारण हैं, जिन्होंने सभी बाधाओं का डटकर सामना किया।