Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

गोली चलने की खबर,रिसाली, मरोदा क्षेत्र में लोगों में दहशत

  दुर्ग, भिलाई। असल बात न्यूज़। जिले में गोली चल रही है। चाकू- तलवारे लहराई आ रही है। जान ले लेने की खुलेआम धमकियां दी जा रही हैं। सामूहिक र...

Also Read

 दुर्ग, भिलाई। असल बात न्यूज़।

जिले में गोली चल रही है। चाकू- तलवारे लहराई आ रही है। जान ले लेने की खुलेआम धमकियां दी जा रही हैं। सामूहिक रूप से दूसरे स्थानों पर जाकर धमकी देने, तलवार  लहराने, मारपीट करने की घटनाएं हो रही है। शांत माने जाने वाले ग्रामीण परिवेश वाले इलाके में गोली चल रही है। कहा जा रहा है कि इन सबके पीछे मुख्य रूप से भू माफिया, खनिज माफिया के वर्चस्व की लड़ाई वजह है। क्षेत्र के लगातार अशांत होने की वजह से आम लोगों में दहशत फैल रहा है।

गोली चलने की खबर निवाई थाना क्षेत्र के मरोदा और रिसाली से आ रही है। खबर के अनुसार यहां रात के लगभग 11:00 से 12:00 के बीच दो गोली  चली। बताया जा रहा है कि आपसी विवाद के बाद जान लेने की नीयत  से यह वारदात की गई है। यह वही इलाका है जहां 2 दिन पहले सुपेला कैंप क्षेत्र के युवकों  ने भारी तोड़फोड़ की थी। दुकानदारों के ठेलो को पलट दिया था। बाद में स्थानीय लोगों ने मिलकर उन युवकों की जमकर पिटाई कर दी थी।

अभी यह स्पष्ट पता नहीं चल सका है कि किस मामले के चलते गोली चली है और गोली चलाने वाले  कौन लोग थे। लेकिन यह बताया जा रहा है कि दो गोली धंसी मिली है।