Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

राजनांदगांव जिले में इतने अधिक नए संक्रमितो का मिलना कहीं खतरे का संकेत तो नहीं ?

  नई दिल्ली, छत्तीसगढ़। असल बात न्यूज़। राजनांदगांव जिले में एक दिन पहले कोरोना के जिस तरह से बड़ी संख्या में नए संक्रमित मिले हैं उसने पूरे...

Also Read

 

नई दिल्ली, छत्तीसगढ़। असल बात न्यूज़।

राजनांदगांव जिले में एक दिन पहले कोरोना के जिस तरह से बड़ी संख्या में नए संक्रमित मिले हैं उसने पूरे प्रदेश का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है और एक नई चिंता पैदा कर दी है। वहां ये जो नए संक्रमित मिले हैं वे सभी जवान पी टी एस में ड्यूटी पर लौटे  हैं। बताया जा रहा है कि ये जवान हाल ही में बस्तर के विभिन्न जिलों  से ड्यूटी कर लौटे हैं।उनमें से जब कुछ लोगों की तबीयत खराब हुई तब उनकी शिविर लगाकर जांच कराई गई। इस दौरान एक ही दिन में 28 नए संक्रमित मिलने की जानकारी सामने आई है।तीसरी लहर के आने की बार-बार   आशंका जाहिर की जा रही है और इस तरह से नए संक्रमितो के मिलने का सिलसिला बढ़ता रहा तो इसे  ही तीसरी लहर के आगमन की शुरुआत कहा जा सकता है।बस्तर संभाग के विभिन्न जिलों में अभी भी प्रतिदिन बड़ी संख्या में नए संक्रमित मिल रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में एक दिन पहले दुर्ग जिले में 14 राजन गांव में 35 रायपुर में 16 धमतरी जिले में 25 जांजगीर-चांपा में 24 साल में 20 सुकमा में 130 और बीजापुर में 15 में संक्रमित मिले हैं। अभी सबसे अधिक एक्टिव केसेज जिन जिले में है उनमें बीजापुर में 323, बस्तर में 249, जसपुर में 217, और रायपुर जिले में 226 तथा जांजगीर-चांपा में 315 एक्टिव केसेस हैं।


Image


पूरे देश में कोविड-19 का हाल

 


पंजाब: जांच में पॉजिटिव पाए गए मरीजों की कुल संख्या 5,97,821 है। सक्रिय मामलों की संख्या 1,427 है। दर्ज हुई मौतों की कुल संख्या 16,199 है। पहली खुराक (स्वास्थ्य देखभाल + फ्रंटलाइन वर्कर्स) के साथ कुल कोविड-19 टीकाकरण 13,53,538 है। दूसरी खुराक (हेल्थकेयर + फ्रंटलाइन वर्कर्स) के साथ कुल कोविड-19 टीकाकरण 4,03,714 है। 45 वर्ष से अधिक आय वर्ग में पहली खुराक के साथ कुल टीकाकरण 35,99,231 है। 45 वर्ष से अधिक आय वर्ग में पहली खुराक के साथ कुल टीकाकरण 9,55,600 है।

हरियाणा: अब तक पॉजिटिव मिले नमूनों की कुल संख्या 7,69, 343 है। कुल सक्रिय कोविड-19 मरीजों की संख्या 872 है। मृतकों की संख्या 9,563 है। अब तक टीका लगवाने वाले व्यक्तियों की कुल संख्या 1,00,56,163 है।

चंडीगढ़: लैब से सत्यापित कोविड-19 के कुल मामले 61,844 है। सक्रिय मामलों की कुल संख्या 77 है। कोविड-19 से अब तक होने वाली मौतों की कुल संख्या 809 है। 

हिमाचल प्रदेश: कोविड-19 से अब तक संक्रमित हो चुके रोगियों की कुल संख्या 2,03,869 है। सक्रिय मामलों की कुल संख्या 1,203 है। अब तक दर्ज की गई कुल मौतों की संख्या 3,480 है।

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र ने कल कोरोना वायरस के 7,243 नए मामले सामने आएजबकि 10,978 मरीज बीते 24 घंटे में स्वस्थ हो गए। महाराष्ट्र में कोविड-19 से अब तक 59,38,734 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। बीते 24 घंटों में कोविड-19 से 196 लोगों की मौत हो गई। महाराष्ट्र में अभी 1,04,406 सक्रिय मामले हैं। अब तक कुल 4,43,83,113 जांचें की जा चुकी हैं।

गुजरात: गुजरात में कल कोरोना वायरस के 31 नए मामले मिले। पिछले 24 घंटे में 113 मरीज स्वस्थ हो गए और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी मिल गई। गुजरात में कोविड-19 से अब तक कुल 8,13,512 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। रिकवरी रेट 98.69 प्रतिशत है। अहमदाबाद में सबसे ज्यादा 9 मामले में सामने आए। पिछले 24 घंटे में राज्य में कोविड-19 से एक भी व्यक्ति की मौत नहीं दर्ज की गई। गुजरात में अभी 719 सक्रिय मामले में हैंजिनमें छह मरीज वेंटिलेटर पर हैं। इस बीचराज्य में कल 2,53,308 लोगों का टीकाकरण किया गया।

राजस्थान: मंगलवार को राजस्थान में कोविड-19 संबंधी एक भी मौत नहीं हुईलेकिन 28 नए मामले मिलने से राज्य में संक्रमणों की संख्या 9,53,187 पहुंच गई। राजस्थान में मृतकों की संख्या 8,945 है। राज्य में अब तक कुल 9,43,629  मरीज संक्रमण से स्वस्थ हो गए और वर्तमान में सक्रिय मामलों की संख्या 613 है।

मध्य प्रदेश: मंगलवार को 23 नए मामलों के साथ मध्य प्रदेश में संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 7,91,583 हो गईजबकि दो लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या 10,508 हो गई। अब तक राज्य में 7,80,796 मरीज संक्रमण से स्वस्थ हो चुके हैजबकि राज्य में 279 मामले बचे हैं। अधिकारी ने बतायादिन भर में 72,511 स्वैब नमूनों की जांच की गईराज्य में की गई जांच की संख्या 1.3 करोड़ निशान पार कर गई। अब तक हो चुकी जांचों की संख्या 1,30,96,671 है।

छत्तीसगढ़: मंगलवार को छत्तीतसगढ़ ने 295 नए मामले मिलने और 4 लोगों की मौंते दर्ज कींजिससे संक्रमणों की संख्या 9,98,565 हो गई और मृतकों की संख्या 13,482 हो गई। विभिन्न अस्पतालों से कुल 122 लोगों को छुट्टी मिलनेजबकि दिन भर में 536 अन्य लोगों के होम आइसोलेशन पूरा करने के बाद स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 9,80,933 हो गई। राज्य में अब 4,150 सक्रिय मामले हैं।

रायपुर जिले में 21 नए मामले दर्ज किए गएजिससे 3,134 मौतों समेत इसके कुल मामलों की संख्या 1,57,452 हो गई। इसके अलावाराज्य में सोमवार (12 जुलाई) तक सभी पात्र श्रेणियों के लोगों को कोविड-19 टीके की कुल 1.06 करोड़ खुराकें लगाई जा चुकी हैं।

गोवा: मंगलवार को गोवा में कोविड-19 से जुड़ी एक भी मौत नहीं हुई। राज्य में अब तक स्वस्थ होने वालों की संख्या 1,64,155 और मृतकों की संख्या 3101 रही। राज्य में अभी 1,732 सक्रिय मामले हैं और कोविड के कुल मामलों की संख्या 1,68,988 है।

केरल: कल राज्य ने 14,539 नए मामले मिलने की पुष्टि कीजिससे टेस्ट पॉजिटिविटी रेट 10.46% पहुंच गया। राज्य में 124 अन्य लोगों की मौत की पुष्टि होने सेमृतकों की संख्या बढ़कर 14,810 हो गई। अब तक राज्य में कुल 1,61,31,687 लोगों का टीकाकरण हो चुका है। इनमें से 1,17,52,429 ने पहली और 43,79,258 ने अपनी दूसरी खुराक ली। 

तमिलनाडु: मंगलवार को 2,505 अन्य व्यक्ति संक्रमण के लिए पॉजिटिव पाए गए।

कर्नाटक: 13-07-2021 के लिए जारी राज्य सरकार के बुलेटिन के अनुसारदर्ज किए गए नए मामले: 1,913; कुल सक्रिय मामले: 34,234; कोविड से नई मौतें: 48; कोविड से कुल मौतें: 35,944; कल लगभग 1,24,443 टीकाकरण के साथ राज्य में अब तक कुल 2,60,12,043 टीकाकरण हो चुका है।

आंध्र प्रदेश: राज्य ने 18 मौतों के साथ 81,763 सैंपल्स की जांच के बाद कोविड-19 के 2,567 नए मामले सामने आने की सूचना दी, वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान स्वस्थ होने के बाद 3,034 लोगों को छुट्टी दे दी गई। कुल मामले: 19,26,988सक्रिय मामले: 26,710; अस्पताल से छुट्टी पाने वालों की संख्या: 18,87,236मृतकों की संख्या: 13,042। राज्य में कल तक कोविड टीके की कुल 18,87,236 खुराकें लगाई जा चुकी हैंजिनमें 1,40,63,743 पहली और 37,72,529 दूसरी खुराक शामिल हैं।

तेलंगाना: राज्य में कल कम से कम 767 नए मामले सामने आए और तीन लोगों की मौत हो गईजिससे राज्य में कोविड पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 6,33,146 और मृतकों की संख्या 3,738 हो गई। 97.24 प्रतिशत राष्ट्रीय औसत की तुलना में राज्य में कोविड मरीजों का रिकवरी रेट बढ़कर 97.82 प्रतिशत हो गया। 1.3 प्रतिशत राष्ट्रीय औसत की तुलना में मामलों की मृत्यु दर (सीएफआर) 0.59 प्रतिशत दर्ज की गई। अब राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 10,064 है। राज्य में टीकाकरण के आंकड़ों की बात करें तो कल सभी वर्गों के कुल 92,906 लोगों को पहली और 63,904 दूसरी खुराक दी गई। अबराज्य में पहली खुराक के साथ टीकाकरण की कुल संख्या 1,06,25,404 और दूसरी खुराक के साथ टीकाकरण की कुल संख्या 21,19,921 है।

असम: मंगलवार को राज्य में कोविड-19 के 2,169 नए पॉजिटिव मामले दर्ज किए गएजबकि संक्रमण से 23 लोगों की मौत हो गई। राज्य में दिन के दौरान पॉजिटिविटी रेट 1.74 प्रतिशत रही।

मणिपुर: 796 अन्य लोगों के पॉजिटिव मिलने के बाद राज्य में 16 फीसदी पॉजिटिविटी रेट दोबारा लौट आयाजबकि 22 अन्य लोगों की मौत हो गईजो किसी एक दिन में होने वाली मौतों की दूसरी सबसे बड़ी संख्या है। 12 जुलाई कोराज्य के 14,369  लोगों ने टीके लगवाएजिससे टीकाकरण की कुल संख्या 8,90,643 हो गई। कुल संख्या में से, जिन्होंने दूसरी खुराक ली है, उनकी संख्या 95,971 हैं। 

मेघालय: राज्य सरकार अब तक 35.69% टीकाकरण कवरेज का लक्ष्य पाने में सफल हो चुकी है। मेघालयों में सक्रिय मामलों की संख्या ठीक दो महीने बाद 4000 के निशान से नीचे आ गई है। 506 लोगों के स्वस्थ होने और 365 नए मामले आने से सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 3,964 हो गई है। राज्य में स्वस्थ होने वालों की संख्या 50,000 का निशान पार करके 50,336 पर मौजूद है। अब मृतकों की संख्या 918 है।

नगालैंड: मंगलवार को नगालैंड में 88 नए मामले सामने आए और कोविड-19 से लोगों की मौत हो गई। सक्रिय मामले 962 हैंजबकि कुल संख्या 26,140 पहुंच गई है। 

सिक्किम: 796 नमूनों की जांच से 226 नए पॉजिटिव मामले सामने आएजिससे कुल संख्या 22,623 हो गई। राज्य में अभी 2,281 सक्रिय मामले हैंजबकि इस अवधि में 170 लोग स्वस्थ हो गए, जिससे स्वस्थ होने वालों की संख्या 19,767 पहुंच गई है। मंगलवार को मौत का एक भी मामला नहीं आने की वजह से मृतकों की संख्या 317 अपरिवर्तित बनी रही।

त्रिपुरा: प्रधानमंत्री ने पूर्वोत्तर की स्थिति का आकलन किया और कहा कि बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किए भीड़ का हिल स्टेशनों और बाजार में जुटना गंभीर चिंता का विषय है।