Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा ग्रीन कोरिडोर बनाकर एम्बुलेंस को मात्र 36 मिनट में स्पर्श हास्पिटल ,राम नगर से राम कृष्ण हॉस्पिटल, रायपुर पहुंचाया गया

दुर्ग, भिलाई। असल बात न्यूज।            स्पर्श हास्पिटल राम नगर, भिलाई में ईलाज के लिए भर्ती मरीज़ के स्वास्थ्य में  सुधार  न  होने पर डॉक्ट...

Also Read


दुर्ग, भिलाई। असल बात न्यूज।

           स्पर्श हास्पिटल राम नगर, भिलाई में ईलाज के लिए भर्ती मरीज़ के स्वास्थ्य में  सुधार  न  होने पर डॉक्टर के द्वारा बाहर ले जाने की सलाह देने पर परिवार द्वारा दुर्ग पुलिस से सहयोग माँ गा तो दुर्ग पुलिस के अधिकारियों नेतृत्व में  थानों व यातायात के अधिकारी/कर्मचारियो द्वारा मिलकर बनाये गये ग्रीन कोरिडोर एवं रायपुर पुलिस की सहायता से मात्र 36 मिनट में एम्बुलेंस को स्पर्श हास्पिटल भिलाई से रामकृष्ण  केयर हॉस्पिटल,रायपुर पहुंचाया गया। 


         *जिसमें सूबेदार अनीष सारथी के द्वारा पायलेटिंग किया गया तथा चंद्रा मौर्य चौक में उप निरीक्षक बाबूलाल राय ,पावर हाउस चौक में सहायक उपनिरीक्षक उमाकांत यादव ,आशीष होटल कटिंग में सहायक उपनिरीक्षक सुरेश देवांगन ,खुर्सीपार चौक में सहायक उपनिरीक्षक चंद्रिका प्रसाद ,डबरा पारा चौक में हाईवे पेट्रोलिंग-02 ,जनता स्कूल कटिंग में सहायक उपनिरीक्षक बोधन लाल साहू, सिरसागेट  चौक में सहायक उपनिरीक्षक निर्दोष एक्का, चरोदा बस स्टैंड कटिंग में निरीक्षक संग्राम सिंह ,रॉयल खालसा ढाबा कटिंग में निरीक्षक डी.पी. पात्रे, डीएमसी कटिंग में सहायक उपनिरीक्षक रमेश दुबे ,पावर ग्रिड के पास सहायक उपनिरीक्षक महेश मिश्रा, कांजी हाउस कटिंग में सहायक उपनिरीक्षक संतोष श्रीवास्तव, कुम्हारी टोल प्लाजा में उप निरीक्षक आर एस राजपूत  के द्वारा  मोर्चा संभाला गया।*