Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

बेंगलुरू जैसे मेट्रो शहर में बढ़ रहे हैं Corona के मामले

नई दिल्ली। असल बात न्यूज। देश के विभिन्न राज्यों में कोरोना के संक्रमण के फैलाव के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं।     महाराष्ट्र:  रविवार को...

Also Read


नई दिल्ली। असल बात न्यूज।

देश के विभिन्न राज्यों में कोरोना के संक्रमण के फैलाव के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

 

 


महाराष्ट्र: रविवार को महाराष्ट्र ने कोविड-19 के 9,000 मामले और 180 मौतें दर्ज कीं, जिससे संक्रमणों की संख्या 62,14,190 और मृतकों की संख्या 1,27,031 हो गई। 5,756 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी मिलने के बाद स्वस्थ होने वालों की संख्या 59,80,350 पहुंच गई, जबकि राज्य में 1,03,486 सक्रिय मामले बचे हैं। अब तक की गई जाचों की कुल संख्या 4,54,81,252 है।

गुजरात: कल गुजरात ने कोविड-19 के 33 नए मामले दर्ज किए। पिछले 24 घंटों में 71 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी मिलने के साथ, राज्य का रिकवरी रेट (स्वस्थ होने की दर) अब 98.72 प्रतिशत हो गया है। कल अहमदाबाद में कोविड-19 से सिर्फ एक मौत दर्ज की गई, जिससे मृतकों की संख्या 10,076 हो गई। फिलहाल राज्य में 493 सक्रिय मामले हैं।

मध्य प्रदेश: राज्य में स्वस्थ होने वालों की संख्या 7,80,927, जबकि बिना किसी मौत के मृतकों की संख्या 10,512 है। राज्य में कोविड-19 के 219 सक्रिय मामले हैं।

छत्तीसगढ़: रविवार को छत्तीसगढ़ ने कोविड-19 के 165 मामले और दो मौतें दर्ज कीं, जिससे संक्रमणों की संख्या 9,99,853 और मृतकों की संख्या 13,496 पहुंच गई। दिन भर में 53 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी मिलने और 228 लोगों के होम आइसोलेशन पूरा करने के बाद, स्वस्थ होने वालों की संख्या 9,82,638 पहुंच गई, जबकि राज्य में 3,719 सक्रिय मामले बचे हैं। रविवार को 26,833 नमूनों की जांच के साथ, राज्य में हुई जांचों की संख्या 1,09,15,132 हो गई। शनिवार तक राज्य में कोविड-19 टीके की 1.11 करोड़ से ज्यादा खुराकें लगाई चुकी हैं, जिनमें 90,92,377 लोगों को पहली और 20,16,679 को दूसरी खुराकें मिलीं।

राजस्थान: रविवार को राजस्थान में कोरोना वायरस के 26 नए मामले और बीमारी से संबंधित एक मौत दर्ज की गई, जिससे संक्रमणों की संख्या 9,53,360 और मृतकों की संख्या 8,950 पहुंच गई। मौत का नया मामला प्रतापगढ़ में सामने आया, जबकि जयपुर में कोविड-19 के सबसे ज्यादा पांच मामले दर्ज किए गए। राज्य में नोवेल कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या 472 है। बुलेटिन के अनुसार, राजस्थान में कुल 9,43,938 लोग संक्रमण से स्वस्थ हो चुके हैं।

गोवा: प्रदेश भर में लागू कर्फ्यू के आदेश को पहले जैसी पाबंदियों और छूट के साथ 26 जुलाई 2021 की सुबह 7 बजे तक बढ़ा दिया गया है। गोवा में कोविड के कुल मामले 1,69,740 और मृतकों की संख्या 3,111 है। स्वस्थ होने वालों की संख्या 1,65,067 पहुंच गई है, जबकि राज्य में 1,562 सक्रिय मामले बचे हैं।

केरल: स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 5.24 लाख स्वास्थ्य कर्मी कोविड टीके की पहली खुराक लगवा चुके हैं। टीके की दूसरी खुराक लेने वालों की संख्या 4.42 लाख रही। 18 वर्ष से अधिक आयु के 50 प्रतिशत से ज्यादा व्यक्तियों को कोविड-19 के खिलाफ टीके की पहली खुराक लगाई जा चुकी है। कुल 1,67,78,117 व्यक्तियों को पहली और दूसरी खुराक मिली है। इनमें से 1,20,47,872 को पहली और 47,30,245 को दूसरी खुराक मिली। रविवार को राज्य ने कोविड-19 के 13,956 नए मामले मिलने की पुष्टि की। अब राज्य में 1,25,041 सक्रिय मामले हैं। रविवार को राज्य की ओर से वायरस के कारण 81 लोगों की मौत होने की पुष्टि करने के साथ मृतकों की संख्या बढ़कर 15,350 हो गई। जांचों का पॉजिटिविटी रेट 10.69 प्रतिशत बना हुआ है।

तमिलनाडु: रविवार को तमिलनाडु में कोविड-19 के 2,079 नए मामले दर्ज किए, जिससे उपचाराधीन रोगियों की संख्या 27,897 हो गई। जन स्वास्थ्य निदेशालय के दैनिक बुलेटिन के अनुसार, अब तक 25,35,402 व्यक्तियों को जांच में पॉजिटिव पाया गया है। रविवार को राज्य में 1,318 सत्रों में कुल 82,009 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। अब तक 1,80,003,527 लोगों को टीके लगाए जा चुके हैं।

कर्नाटक: रविवार को, राज्य ने 1,708 नए मामले दर्ज किए, जिनमें से 23% या 386 मामले बेंगलुरू शहर में पाए गए।

आंध्र प्रदेश: 17 मौतों के साथ राज्य ने 1,05,024 नमूनों की जांच करने के बाद कोविड-19 के 2,974 नए मामले दर्ज किए, जबकि पिछले 24 घंटों में 3,290 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी मिल गई। कुल मामले: 19,40,096; सक्रिय मामले: 24,708; अस्पतालों से छुट्टी पाने वाले मामले: 19,02,256; मृत्यु: 13,132। कल तक राज्य में कोविड टीके की कुल 1,86,49,052 खुराक लगाई जा चुकी हैं, जिनमें 1,45,13,707 पहली और 41,35,345 दूसरी खुराक शामिल हैं।

तेलंगाना: कल राज्य में 578 नए मामले और तीन लोगों की मौत दर्ज की गई, जिससे राज्य में कुल मामलों की संख्या 6,36,627 और मृतकों की संख्या 3,759 हो गई। कोविड मरीजों के स्वस्थ होने की दर (रिकवरी रेट), 97.28 प्रतिशत राष्ट्रीय औसत की तुलना में, बढ़कर 97.86 प्रतिशत हो गई है। राज्य में मामलों की मृत्यु दर (सीएफआर), 1.3 प्रतिशत राष्ट्रीय औसत की तुलना में, 0.59 प्रतिशत दर्ज की गई है। अब राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 9,824 है।

असम: पिछले 24 घंटों में असम में कुल 15 लोगों की मौत, जबकि संक्रमणों के 1,329 नए मामले दर्ज किए गए। असम में 31% वयस्कों को कोविड का टीका लग चुका है। अब तक 15.26 लाख लाभार्थियों को टीके की दूसरी खुराक लगाई जा चुकी है।

मणिपुर: राज्य में 963 नए मामले, 11 मौतें और 15.6 प्रतिशत पॉजिटिविटी रेट दर्ज की गई। 17 जुलाई को, 25,769 लोगों को टीके लगाने के साथ टीके की कुल खुराकों की संख्या 10,36,124 हो गई। इनमें से दूसरी खुराक लेने वालों की संख्या 1,13,277 रही।

मेघालय: रविवार को मेघालय में 388 नए पॉजिटिव मामले सामने आए, जबकि 483 मरीज वायरल संक्रमण से स्वस्थ हो गए। संक्रमण के कारण छह रोगियों की मौत हो गई, जिससे कोरोनो वायरस से मरने वालों की संख्या 945 पहुंच गई। अभी, मेघालय में 3,979 सक्रिय मामले हैं, जबकि स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 52,464 है।

नगालैंड: रविवार को नगालैंड में 106 नए मामले मिले और 4 लोगों की मौत हो गई। सक्रिय मामले 1,149 हैं, जबकि कुल संख्या 26,682 पहुंच गई है। राज्य के स्वास्थ्य प्राधिकरण की ओर से उपलब्ध कराए गए आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 16 जुलाई तक, नगालैंड में कोविड-19 के कुल 14,549 मामलों में 2,090 छात्र थे। यह 2021 में सामने आए कुल मामलों का 14.36% था।

सिक्किम: पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कोविड संबंधित तीन नई मौतें दर्ज की गई। आज जारी स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, इस अवधि में सिक्किम में जांच किए गए 931 नमूनों में से  कोरोना वायरस के 155 नए पॉजिटिव मामले मिले। इस अवधि में 98 लोग स्वस्थ हो गए। 2,308 सक्रिय मामलों के साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या 23,392 है। मृतकों की संख्या बढ़कर 324 हो गई है, जबकि अब तक 20,498 रोगी स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान सिक्किम में पॉजिटिविटी रेट 16.6 प्रतिशत और रिकवरी रेट 88.6 प्रतिशत दर्ज किया गया है।