Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

मणिपुर में दैनिक पॉजिटिविटी रेट 14.9 प्रतिशत ,केरल राज्य में प्रतिदिन कोविड के 10, हजार से ज्यादा मामले

    नई दिल्ली, छत्तीसगढ़। असल बात न्यूज़।   पिछले  24  घंटों के दौरान दैनिक नये मामले  40,000  से कम दर्ज हुए। भारत में सक्रिय मामलों में गि...

Also Read

 



 

नई दिल्ली, छत्तीसगढ़। असल बात न्यूज़।

 

पिछले 24 घंटों के दौरान दैनिक नये मामले 40,000 से कम दर्ज हुए।भारत में सक्रिय मामलों में गिरावट जारी, 4,82,071 मामले दर्ज; कुल मामलों का 1.58 प्रतिशत रह गया है।28वें दिन लगातार दैनिक पॉजिटिविटी दर (2.61 प्रतिशत) पांच प्रतिशत से कम पर कायम है।पिछले 24 घंटों के दौरान भारत में 40,000 से कम दैनिक नये मामले दर्ज किये गए।लगातार आठ दिनों से 50,000 से कम मामले आ रहे हैं।इसे  केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की भागीदारीपूर्ण कोशिशों का नतीजा बताया जा रहा है।

 

भारत सक्रिय मामलों में भी लगातार गिरावट भी दर्ज कर रहा है। आज देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,82,071 रही।

पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामलों में कुल 3,279 की गिरावट देखी गईजो देश के कुल पॉजिटिव मामलों का महज़ 1.58 प्रतिशत हैं।

भारत का संपूर्ण टीकाकरण का दायरा कल 35.28 करोड़ से ज्यादा हो गया। आज सुबह सात बजे तक मिली अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार, 46,34,986 सत्रों के जरिए टीके की कुल 35,28,92,046 खुराकें लगाई गईं। पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 14,81,583 खुराकें दी गईं। विभिन्न राज्यों में कोरोना के संक्रमण के फैलाव की ताजा स्थिति इस प्रकार है


हरियाणा: अब तक पॉजिटिव पाए गए नमूनों की कुल संख्या 7,68,903 है। कुल सक्रिय कोविड-19 रोगियों की संख्या 1,186 है। मृतकों की संख्या 9,486 है। अब तक टीकाकरण कराने वाले व्यक्तियों की कुल संख्या 94,07,241 है।

चंडीगढ़: लैब सत्यापित कोविड-19 के कुल मामले 61,728 हैं। सक्रिय मामलों की कुल संख्या 143 है। अब तक कोविड-19 से होने वाली मौतों की कुल संख्या 808 है।

हिमाचल प्रदेश: अब तक कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 2,02,642 है। अभी सक्रिय मामलों की कुल संख्या 1,365 है। अब तक दर्ज की गई मौतें 3,467 हैं।

महाराष्ट्र: रविवार को महाराष्ट्र ने 9,336 नए कोरोना वायरस पॉजिटिव मामले और 123 लोगों की मौत होने की सूचना दीजिससे संक्रमणों की संख्या 60,98,177 और मृतकों की संख्या 1,23,030 हो गई। दिन भर में कुल 3,378 रोगियों को छुट्टी दे दी गईजिससे महाराष्ट्र में अब तक स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 58,48,693 हो गईराज्य में 1,23,225 सक्रिय मामले बचे हैं। महाराष्ट्र में अब स्वस्थ होने की दर (रिकवरी रेट) 95.91 प्रतिशत और मृत्यु दर 2.01 प्रतिशत है। दिन भर में मुंबई में 553 नए मामले और 24 अन्य लोगों की मौत दर्ज की गईजिससे कुल मामलों की संख्या बढ़कर 7,24,675 और मृतकों की संख्या 15,544 हो गई। राज्य में कोविड-19 टीके की कुल 3.39 करोड़ खुराकें लगाई गईं।

गुजरात: रविवार को गुजरात ने कोविड-19 के 70 मामलों और संक्रमण से दो लोगों की मौत होने की सूचना दीजिससे राज्य में कुल मामले बढ़कर 8,23,833 और मृतकों की संख्या 10,069 हो गई। दिन में 128 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गईजिससे स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 8,11,297 हो गईजो कुल मामलों का 98.48 प्रतिशत है। राज्य में अभी 2,467 सक्रिय मामले हैंजिनमें 10 मरीजों की स्थिति गंभीर है। राज्य में अब तक कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण 2,68,07,725 पहुंच गया हैजिसमें रविवार को हुए 2,65,647 टीकाकरण शामिल है।

राजस्थान: रविवार को राजस्थान में चार अन्य लोगों की मौत के साथ कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़कर 8,938 हो गईजबकि 71 नए मामलों ने संक्रमणों की संख्या को 9,52,734 तक पहुंचा दिया। इनमें सबसे ज्यादा 19 नए मामले जयपुर में सामने आए। अब तक कुल 9,42,616 लोग संक्रमण से स्वस्थ हो चुके हैं। सक्रिय मामलों की कुल संख्या 1,180 है।

मध्य प्रदेश: रविवार को मध्य प्रदेश ने कोविड-19 के 47 नए मामले और आठ लोगों की मौत के मामले सामने आएजिससे मामलों की कुल संख्या 7,89,983 और मृतकों की संख्या 9,009 हो गई। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों में 50 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गईजिससे स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 7,80,495 हो गई। मध्य प्रदेश में 49 सक्रिय मामले बचे हैं। मध्य प्रदेश के 52 में से 37 जिलों में कोरोना वायरस का एक भी मामला सामने नहीं आया।

छत्तीसगढ़: रविवार को छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 229 नए मामले सामने आए और तीन अन्य लोगों की मौत हो गईजिससे राज्य में संक्रमित मामलों की संख्या 9,95,718 और मृतकों की संख्या 13,456 हो गई। दिन भर में विभिन्न अस्पतालों से कुल 30 लोगों को छुट्टी मिलनेजबकि 181 अन्य लोगों के अपना होम आइसोलेशन पूरा कर लेने के बाद स्वस्थ होने वालों की संख्या 9,76,917 तक पहुंच गई। राज्य में अभी कोविड-19 के नए मामलों की संख्या 5,345 है। छत्तीसगढ़ में लगाई जा चुकी टीके की खुराकों की संख्या एक करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। राज्य में कोविड टीके की 1,00,56,000 से ज्यादा खुराकें लगाई जा चुकी हैं।

गोवा: रविवार को गोवा सरकार ने वर्तमान में लागू राज्यस्तरीय कर्फ्यू को 12 जुलाई तक के लिए बढ़ा दियाजो कोविड-19 के मामलों पर रोक लगाने के लिए हैंलेकिन सामाजिकराजनीतिकसांस्कृतिक समारोहोंविवाहों और अन्य सभाओं को अधिकतम 100 लोगों तक या जगह की 50 प्रतिशत क्षमता के साथ अनुमति दे दी है। हालांकिराज्य में कैसोनो 12 जुलाई तक बंद रहेंगे। रविवार को गोवा में 164 नए मामले आने से कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 1,67,436 हो गएजबकि चार अन्य मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 3,073 हो गई। जैसा कि दिन भर में 202 कोविड-19 रोगियों के स्वस्थ होने और अस्पतालों से छुट्टी मिलने के बादराज्य में स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 1,62,276 हो गई। अभी इस तटीय राज्य में संक्रमण के 2,087 सक्रिय मामले हैं।

केरल: राज्य में प्रतिदिन कोविड के 10,000 से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। कल 12,100 लोगों में इस संक्रमण का पता चला। अभी एक लाख से अधिक लोगों का इलाज चल रहा है। राज्य में अब तक कुल 1,48,77,146 टीकाकरण हो चुके हैं। इनमें से 1,12,22,813 पहली और 36,54,333 दूसरी खुराक है।

तमिलनाडु: राज्य में कोविड-19 के 3,867 नए पॉजिटिव मामले दर्ज किए गएतमिलनाडु में लॉकडाउन में दी गई छूट आज से प्रभावी हो गई है। रविवार को पूरे तमिलनाडु में 66,600 लोगों को टीके लगाए गए।

कर्नाटक: दर्ज किए गए नए मामले: 1,564कुल सक्रिय मामले: 44,846कोविड से हुई नई मौतें: 59कोविड से हुई कुल मौतें: 35,367कल लगभग 1,18,674 टीकाकरण हुएराज्य में अब तक कुल 2,37,64,486 टीकाकरण हो चुके हैं।

आंध्र प्रदेश: राज्य ने 29 लोगों की मौत के साथ 94,595 नमूनों की जांच करने के बाद कोविड-19 के 3,175 नए मामले मिलने की सूचना दी, जबकि पिछले 24 घंटों के दौरान 3,692 लोगों को छुट्टी दे दी गई। कुल मामले: 19,02,923सक्रिय मामले: 35,325अस्पतालों से छुट्टी पाने के मामले: 18,54,754मृत्यु: 12,844। कल तक राज्य में कोविड टीकों की कुल 1,64,59,868 खुराकें लगाई जा चुकी हैंजिनमें 1,31,88,396 पहली और 32,71,472 दूसरी खुराकें शामिल हैं। दक्षिणी राज्यों के बीच राज्य में रिकवरी रेट सबसे अधिक है। एक जुलाई कोराज्य में रिकवरी रेट 97.31 प्रतिशत रहा है।

तेलंगाना: कल राज्य में कुल 605 नए मामले सामने आए और सात अन्य लोगों की मौत हो गईजिससे राज्य में कुल मामलों की संख्या 6,26,690 और मृतकों की संख्या 3,691 हो गई। अब राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 11,964 है। रिकवरी रेट 97.5% तक पहुंच गया है।

असम: पिछले 24 घंटों में असम में कोविड संबंधी कुल 20 मौतें हुईजबकि दिन भर में 53,848 नमूनों की जांच करने के बाद संक्रमण के 1,213 नए मामले पता चले।

मणिपुर: दैनिक पॉजिटिविटी रेट मामूली गिरावट के साथ 14.9 प्रतिशत हैवायरस ने 8 अन्य लोगों की जान ले लीजबकि 643 पॉजिटिव मामले आने के साथ 600 से ज्यादा दैनिक बढ़ोतरी जारी है। जिन लोगों को टीके लगाये जा चुके हैंउनकी कुल संख्या 7,29,061 है और अब तक इनमें से दूसरी खुराक लेने वालों की संख्या 85,750 है।

मेघालय: रविवार को राज्य में कोविड-19 के सात अन्य मरीजों की मौत हो गईजबकि पिछले 24 घंटों में राज्य में 489 नए मामले सामने आए।

 

सिक्किम: शनिवार को 1,367 नमूनों की जांच करने पर 176 नए मामले सामने आएजिसने सिक्किम में दैनिक जांच का पॉजिटिविटी रेट 12.8% पहुंचा दिया। अब सिक्किम में कोविड के 2,101 सक्रिय मामले हैं। लगातार तीसरे दिन कोविड संबंधी एक भी मौत नहीं हुई है।

त्रिपुरा: पिछले 24 घंटों में 428 नए पॉजिटिव मामले सामने आए और 4 अन्य लोगों की मौत हो गई। पिछले 24 घंटे में 15,966 लोगों को टीके लगाए गए। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार3 जुलाई तक राज्य में कुल 26,13,644 टीकाकरण हुआजिसमें 19,98,998 पहली और 6,14,646 दूसरी खुराकें थीं।

नगालैंड: रविवार को नगालैंड ने 68 नए मामले सामने आने और एक भी मौत न होने की सूचना दी। राज्य में सक्रिय मामले की संख्या 1,234 है,जबकि कुल मामले 25,519 हैं। नगालैंड में अब तक कुल 5,36,257 लोगों को कोविड-19 टीका लगाया जा चुका है। इनमें से 4,68,202 व्यक्तियों ने अपनी पहलीजबकि 68,055 लोगों ने अपनी दूसरी खुराक ली।