Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

तय सीमा से अधिक समय पर खुले पाए जाने वाले 13 बार पर की गई कार्यवाही

    जिला दुर्ग के 41 बार पर पुलिस की सरप्राइज चेकिंग  दुर्ग पुलिस की विभिन्न टीम के द्वारा की गई चेकिंग निर्धारित समय सीमा का पालन करने हेतु...

Also Read

 


 जिला दुर्ग के 41 बार पर पुलिस की सरप्राइज चेकिंग

 दुर्ग पुलिस की विभिन्न टीम के द्वारा की गई चेकिंग

निर्धारित समय सीमा का पालन करने हेतु दी कड़ी हिदायत

दुर्ग, भिलाई। असल बात न्यूज़।


               देर रात को अकस्मात् दुर्ग पुलिस की इक्कीस टीमों के द्वारा जिनका नेतृत्व निरीक्षक स्तर के अधिकारी कर रहे थे, शहर में संचालित कुल 41 बार को  21 निरीक्षकों के नेतृत्व में कुल 60 से अधिक पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा चेकिंग कार्यवाही की गई। यहां अपुष्ट सूचनाएँ मिल रही थी कि दुर्ग-भिलाई शहर में संचालित कुछ बार संचालको के द्वारा समय सीमा का उल्लंघन किया जा रहा है जबकि वर्तमान में आंशिक लॉक डाउन का आदेश अभी भी यथावत है। जिसके फलस्वरूप सभी प्रकार के रेस्टौरेंट, बार दस बजे तक ही संचालित किये जा सकेंगे इसी कड़ी में ये *औचक चेकिंग अभियान* का क़वायद किया गया। रात्रि साढ़े दस बजे के बाद कुल 41 रेस्टौरेंट बार को इस दौरान चेक किया गया जिसमें से कुल  13  बार-

 (1)होटल अमित इंटरनेशनल थाना सुपेला 

(2)लोटस कल्चर थाना सुपेला 

(3)स्टार होटल पार्क इंटरनेशनल थाना सुपेला 

(4)स्टार होटल ग्रांड ढिल्लन थाना सुपेला 

(5)होटल रॉकफ़ोर्ड थाना सुपेला 

(6)प्लेज़र क्लब थाना पुलगाँव 

(7)भिलाई क्लब (बीएसपी क्लब)थाना भिलाई नगर

(8)होटल सागर इंटरनेशनल थाना मोहन नगर 

(9)इम्पीरीयल ब्लू बार थाना छावनी 

(10)ब्लू हेवेन होटल थाना नेवई 

(11)पंजाब बार थाना कोतवाली दुर्ग (12)वाईज़र क्लब होटल आशीष इंटरनेशनल थाना छावनी 

(13) होटल सेंटर पाइंट थाना सुपेला 

                         तय समय सीमा से अधिक अवधि तक खुले हुए एवं संचालित करते पाये जाने पर  पंचनामा बनाया गया।  जिसे अग्रिम कार्यवाही हेतु संबंधित आबकारी विभाग को पृथक से पत्राचार के माध्यम से किया जा रहा है।