Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

उतई में होंगे एक करोड़ से अधिक के विकास कार्य, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया भूमि पूजन

  उतई, दुर्ग।असल बात न्यूज   जिले के ग्रामीण क्षेत्र उतई नगर पंचायत क्षेत्र में नए विकास कार्यों की शुरुआत होने जा रही है। यहां एक लाख रुपए ...

Also Read

 

उतई, दुर्ग।असल बात न्यूज

 जिले के ग्रामीण क्षेत्र उतई नगर पंचायत क्षेत्र में नए विकास कार्यों की शुरुआत होने जा रही है। यहां एक लाख रुपए से अधिक की लागत से विभिन्न विकास कार्य शीघ्र शुरू होने जा रहे हैं। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने एक  समारोह में इन विकास कार्यों का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद चारों तरफ विकास के काम तेज गति से शुरू हो रहे हैं। कांग्रेस की सरकार ने प्रत्येक वर्ग के लोगों के भले के लिए काम शुरू किया है।

उतई नगर पंचायत क्षेत्र लंबे समय से ढेर सारी समस्याओं से जूझ रहा है। अब इन समस्याओं को दूर करने की कोशिश की जा रही है। जिन कार्यों का भूमि पूजन किया गया है उसमें वार्ड 9 वार्ड 10 में दस लाख रुपए की लागत से बनने वाला उद्यान भी शामिल है। उद्यान निर्माण के साथ उसका  सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा।  वार्ड 1 में लगभग 19 लाख रुपए की लागत से गौठान निर्माण किया जाएगा। इसके साथ 15 वे वित्त की मदद से विभिन्न वार्डों में सीसी रोड, आरसीसी नाली निर्माण का कार्य किया जाएगा। विधायक मद से ₹2 लाख रुपए की लागत से वार्ड एक में ही मंच का निर्माण भी किया जाएगा।

गृह मंत्री श्री साहू ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि राज्य में ग्रामीण इलाकों के विकास तथा वहां रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए विशेष काम किए जा रहे हैं। विकास के कार्य निरंतर चलते रहेंगे।

इस अवसर पर जिला पंचायत दुर्ग की अध्यक्षा श्रीमती शालिनी रिवेंद्र यादव, नगर पंचायत उतई के अध्यक्ष डीकेंद्र हिरवानी, नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बहादुर सिंह नेताम, पूर्व जनपद सदस्य भीष्म साहनी, लोक निर्माण विभाग के प्रभारी तोषण साहू इत्यादि सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।